रामलीला मैदान में होगी ‘सोम रस’ की वर्षा

-8 जून से 18जून तक होगा महायज्ञ’ एवं ‘वेद रामायण’ कथा का आयोजन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 05 मई।
राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘सोम रस महायज्ञ’ का आयोजन किया जा रहा है। मैं हिंदू हूं संगठन के मुख्य प्रबंधक एवं संचालक आचार्य देवेंद्र आर्य एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परशुराम झा ने बताया कि ‘सोम महायज्ञ एवं वेद रामायण कथा’ का आयोजन आगामी 8 जून से 18 जून 2025 तक किया जायेगा। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां की जा चुकी हैं।
आयोजकों का दावा है कि सोम रस एक अलग तरह का रस है, जिसकी तुलना शराब से नहीं की जा सकती। यह विशेष प्रकार का रस होता है और इसका उल्लेख हमारे वेदों में किया गया है। दोनों ने बताया कि राम कथा का आयोजन तो किया जाता है परंतु महर्षि वाल्मीकि की रामायण की चर्चा नहीं की जाती है, इस महायज्ञ के दौरान वाल्मीकि रामायण की कथा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि इस पृथ्वी पर 5 हजार वर्षों के बाद यह सोम रस महायज्ञ होने जा रहा है, हमारा आह्वान है कि सभी लोग इस यज्ञ में एक मुट्ठी अनाज और एक रूपये का सहयोग अवश्य करें।