ग्रहों के राजा और राजकुमार के साथ दैत्य गुरू का मिलन… जानें किसके लिए शकुन व किसको अपशकुन?

-धनु राशि में सूर्य, बुध और शुक्र कर रहे गोचर

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 18 दिसंबर, 2022।
इस समय धनु राशि में तीन बड़े ग्रहों की युति बनी हुई है। सूर्य, बुध और शुक्र की इस युति से 6 राशियों के जातकों के लिए अपार धनवर्षा की संभावना हैं, वहीं 2 राशियों के जातकों के लिए तीनों ग्रहों के गोचर से कुछ अपशकुन होने की आशंका भी है। शेष 4 राशियों के जातकों के लिए यह समय यानी 28 दिसंबर 2022 तक का गोचरकाल मिला जुला रहने वाला है। पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह ने बीते 3 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश किया था। वहीं 5 दिसंबर को दैत्यों के गुरू शुक्र ने भी धनु राशि में आकर अपना डेरा जमा लिया था। अब 16 दिसंबर से ग्रहों के राजा सूर्य देव भी धनु राशि में गोचर कर गये हैं। ऐसे में तीनों ग्रहों की युति धनु राशि में बनी हुई है। इसे दुर्लभ योग भी कहा जाता है। धनु राशि में बुध 28 दिसंबर 2022 तक रहेंगे। शुक्र 29 दिसंबर 2022 और सूर्य 13 जनवरी 2023 तक धनु राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में कई राशियों के भाग्योदय का समय चल रहा है। हालांकि बृषभ, कर्क और मकर राशियों के जातकों को इस दौरान कुछ सावधान रहकर चलना होगा।
आप भी जानिये किसके लिए शुभ रहेगा तीनों ग्रहों का संगम
वृषभः
गोचर के समय बुध और सूर्य और शुक्र इस राशि के जातकों की कुंडली में आठवें भाव में विराजमान हैं। इससे इनके आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे और इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान ये लोग धन बचत करने में सफल रहेंगे। जो जातक शोध कार्य में लगे हैं, उन्हें इस दौरान अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कई तरह की सफलताएं प्राप्त होंगी।
मिथुनः गोचरकाल के दौरान मिथुन राशि के लोगों को कई तरह की सफलतायें प्राप्त होंगी। प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। विवाह के योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरी में सकारात्मकता रहेगी। आय के नये स्रोत खुलेंगे। अचानक धन की प्राप्ति होगी। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्कः कर्क राशि के जातकों के लिए यह युति छठे भाव में हो रही है। इस भाव से रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस राशि के जातकों के लिए दूसरे और चौथे भाव के स्वामी का शत्रु भाव में गोचर बाधाओं का निर्माण करने वाला होगा। जिसकी वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। कर्क राशि वालों को तीनों ग्रहों की युति काफी फायदा देने वाली है। इस राशि के जातकों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। करियर से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। यह समय कर्क राशि के पक्ष में रहने वाला है।
सिंहः सिंह राशि के लोगों को गोचर काल के दौरान शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्याः ज्योतिष के अनुसार, गोचर के समय बुध, शुक्र और सूर्य तीनों ग्रह कन्या राशि के चौथे भाव में विराजमान हैं। इससे संपत्ति खरीदने का प्रबल योग बन रहा है। तीनों ग्रहों की युति के कारण कन्या राशि के लोगों को इसका लाभ मिल सकता है। राशि परिवर्तन के कारण इस समय अवधि में आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी के अलावा आपकी कहीं से आमदनी बढ़ सकती है।
धनु: तीनों ग्रहों की युति के गोचरकाल के दौरान का समय धनु राशि के जातकों के लिए बेहद लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में मुनाफा हो सकता है, पदोन्नति हो सकती है। करियर में सफलता मिल सकती है। बिगड़े हुए काम बनते नजर आयेंगे। आमदनी के नये स्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।