31 जुलाई से होगा दिल्ली स्टेट जूनियर्स स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन

-नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी किया जायेगा खिलाड़ियों का चयन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 20 जुलाई।

तीन दिवसीय दिल्ली स्टेट जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक स्विमिंग. पूल परिसर गवर्नमेंट स्कूल सी ब्लॉक मंगोलपुरी दिल्ली पर किया जाएगा। दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की एडहोक कमेटी के अध्यक्ष एस आर साहू के अनुसार खिलाड़ियों को अपने आयु प्रमाण पत्र के साथ यूआईडी का आईडी भी लाना होगा, जो कि प्रत्येक खिलाड़ी के लिए अनिवार्य होगा।
चैंपियनशिप में सभी ग्रुपो के लड़के लड़कियां स्विमर भाग लेंगे। फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई, आई एम मेडल तथा फ्री स्टाइल रिले स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी टीम का चयन किया जाएगा जो की 18 अगस्त से भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित की जाएगी।