भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर रैलियां करेगी प्रदेश CONGRESS

-7 सितंबर को सभी 14 जिलों में सांय 5 से 6 बजे के बीच होगा आयोजन

एसएस ब्यूरो/नई दिल्ली, 5 सितम्बर, 2023।
कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस राजधानी में रैलियों का आयोजन करेगी। भारत जो़ड़ो यात्रा को एक वर्ष पूर्व होने जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में दिल्ली के सभी 14 जिलों में पार्टी रैलियां आयोजित करेगी।
मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सायं 5 बजे से 6 बजे के बीच यह रैलियां आयोजित की जाऐंगी। इन रैलियों में अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पार्टी के पर्यवेक्षक व वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक जय किशन, वीर सिंह धींगान व दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर भी मौजूद थे।
मुकेश शर्मा ने आगे का कि जन्माष्टमी का पवित्र त्यौहार होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही नही बल्कि जनता में भी भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि अरविन्दर सिंह लवली ने स्वयं इन रैलियों की व्यापक तैयारियों के सिलसिले में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है व सभी जिला अध्यक्षों को कहा गया है कि वो निचले स्तर तक भारी से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को इन रैलियों में शामिल करें।