साउथ के स्टार विजय के घर छापेमारी… 65 करोड़ बरामद

-आयकर विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी
-क्रू मेंबर्स को बांटी थीं 400 सोने की अंगूठियां

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
दक्षिण भारत के सुपरस्टार और ’बद्री’ फिल्म फेम एक्टर जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ विजय थालापथि के घर से 65 करोड़ रूपये की नकदी बरामद की गई है। यह नकदी आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान बरामद की गई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यह छापेमारी टैक्स चोरी मामले को लेकर की गई है। इनकम टैक्स की रेड में अब तक 65 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।
आयकर विभान ने 5 फरवरी की सुबह एजीएस एंटरप्राइजेज की संपत्तियों पर छापेमारी शुरू की थी। छापेमारी के चलते विजय ने मास्टर की शूटिंग बीच में ही रूकवा दी थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि विजय ने बिगिल के लिए बहुत बड़ी रकम कैश में ली है। ज्ञात हो कि विजय वही एक्टर हैं जिन्होंने अपनी फिल्म बिगिल के 400 क्रू मेंबर्स को सोने की अंगूठियां बांटी थीं।
इन अंगूठियों पर अंग्रेजी में फिल्म का नाम यानी विगिल लिखवाया गया था। बता दें कि विजय चंद्रशेखर ने 18 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को लोग विजय थालापथि के नाम से भी जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है।
विजय के पिता तमिल फिल्मों के निर्माता और निर्देशक रहे हैं। विजय ने बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम किया है। आज आलम ऐसा है कि विजय की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं होती। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। 1992 में बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म ’नालया थीरपू’ रिलीज हुई। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत विजय के साथ की थी। दोनों 2002 में आई तमिल फिल्म जींउप्रींद में नजर आए थे। साल 2015 में रिलीज हुई ’पुली’ फिल्म के लिए विजय को 30 करोड़ फीस दी गई थी। इस फिल्म में विजय के साथ श्रीदेवी नजर आई थीं।