एसआईजी ने गाजियाबाद में किया ‘रियल एस्टेट प्रमोटर्स मीट’ का आयोजन

-रियर एस्टेट व्यवसाय को नई दिशा देने की पहल

एसएस ब्यूरो/ गाजियाबाद, 10 जुलाई।
सेगेशियस इनसाइट्स ग्रुप (एसआईजी) ने ‘रियल एस्टेट प्रमोटर्स मीट’ का आयोजन किया। इसमें गाजियाबाद के रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े प्रमुख बिल्डर्स, डेवलपर्स, निवेशक, उद्योगपति एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा एवं एमएलसी, निगम पार्षद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सेगेशियस इनसाइट्स ग्रुप के निदेशक डॉ. हिमांशु तलवार ने कहा कि समूह का उद्देश्य गाजियाबाद के रियल एस्टेट व्यवसाय को एक संगठित एवं सशक्त मंच प्रदान करना है। इसके लिए ‘सिंगल विंडो सपोर्ट सिस्टम’ विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से गाजियाबाद के रियल एस्टेट व्यवसायों को इनवर्ड एवं आउटवर्ड निवेश से संबंधित सभी आवश्यक सहयोग एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा।
डॉ. तलवार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य निवेशकों, डेवलपर्स, वित्तीय संस्थानों, कानूनी सलाहकारों, आर्किटेक्ट्स, मार्केटिंग विशेषज्ञों एवं अन्य हितधारकों को एकीकृत कर रियल एस्टेट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना है। गु्रप के द्वारा परियोजना नियोजन, साझेदारी, वित्तीय संरचना, ब्रांडिंग तथा व्यावसायिक विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जायेगी।