‘अतुल्य अटल’ में संचित अग्रवाल को पहला स्थान

-पीतम पुरा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
-प्रतियोगिता के अगले चरण में 55 बच्चों का प्रवेश

टीम एटूजेड/ नई दिल्ली
पीतमपुरा के राजधानी एन्क्लेव स्थित शिव मंदिर में भारत के पूर्व प्रधान मंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर “अतुल्य अटल“ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 16 से 24 वर्ष की आयु के 451 छात्रा व छात्राओ ने भागीदरी की। प्रतियोगिता के पहले चरण में नगद 10 हजार रुपये के पुरस्कारों का वितरण किया गया। अतुल्य अटल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संचित अग्रवाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार कनिका अग्रवाल और तृतीय पुरस्कार हार्दिक मुदगिल को मिला। 55 बच्चों ने प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संजीव शर्मा जी ने छात्रा-छात्राओ के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संजीव शर्मा ने कहा कि अटल जी के जीवन से सीखा जा सकता है कि अपने जीवन को कैसे सफल बनाया जा सकता है। हमें भारत को विश्व गुरु बनने की और अग्रसर करना है। बच्चे देश का भविष्य हैं और इन्हीं के हाथों भारत फिर से विश्व गुरू बनेगा। अटल बिहारी वाजपेई जी अपने जीवन में भारी संघर्ष करते हुए फर्श से अर्श तक पहुंचे। उन्होंने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी और उनका प्रयास सतत जारी रहा। अटल जी के व्यक्तित्व का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जब वह देश की संसद में विपक्ष में बैठते थे तो उनका सम्मान सत्ता पक्ष के लोग भी करते थे। उनकी मित्रता सभी दलों के लोगों के साथ थी।
‘अतुल्य अटल’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम में सुखदेव जी (प्रान्त प्रमुख, सेवा भारती-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) ने युवाओ का ज्ञान वर्धन किया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में कोहट वार्ड से निगम पार्षद रविंद्र मीनाक्षी बेनीवाल और त्रि नगर वार्ड से निगम पार्षद मंजू संजय शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भारत संख्या में मौजूद रहे।