बिरला मंदिर में जारी सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन

-स्वामी धर्मात्मानंद सरस्वती के नेतृत्व में विश्व शांति एवं राष्ट्रवाद की विजय हेतु किया गया आयोजन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली: 27 जनवरी, 2023।
राजधानी दिल्ली के बिरला मंदिर में शहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। विश्व शांति एवं राष्ट्रवाद की विजय के उद्देश्य से आयोजित इस महायज्ञ के संयोजक परमार्थ आश्रम हरिद्वार के स्वामी धर्मात्मानंद सरस्वती हैं।

यज्ञ के व्यवस्थापक आचार्य रामगोपाल शुक्ल ने बताया कि रोजाना 108 वैदिक विद्वानो के द्वारा दुर्गा शप्तसती का पाठ किया जा रहा है।

गुप्त नवरात्री के अवसर पर आयोजित इस महायज्ञ में बसन्त पंचमी औऱ गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष व्यवस्था की गई। महंत नवलकिशोर दास, अजयभाई, ओम जी महाराज, शैलेषानंद जी महाराज, विश्व हिन्दू परिषद से स्वदेश चढ्ढा, आरएसएस के अशोक सचदेवा एवम एटूजेड न्यूज़ के प्रबंध संपादक हीरेन्द्र राठौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग अब तक इस महायज्ञ में शामिल हो चुके हैं।

आचार्य रामगोपाल शुक्ल के मुताबिक 30 जनवरी तक चलने वाले इस सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल होने के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोग बडीं संख्या में पहुंच रहे हैं। यज्ञ में शामिल होने के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी स्कूल प्रबंधकों के साथ आ रहे हैं। हवन- यज्ञ के साथ रोजाना भंडारे में प्रसाद वितरण किया जा रहा है।