मई 2019 का राशिफल

1-05-2019 से 31-05-2019 तक का राशिफल

मेषः 1 से14: किये गये कार्य में सफलता मिलना थोड़ा मुश्किल है। काम का बोझ अधिक है। काम काज में उतार – चढ़ाव देखने को मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कारोबार में सफलता मिल जाएगी लेकिन परिश्रम काफ़ी करना होगा।
15 से 31: प्रेमी लोग एक-दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ का ध्यान रखें। काम काज ठीक चलेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। किसी काम की योजना बनाने के लिए समय शुभ है।

वृषभः 1 से 14: किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। यह समय व्यापारियों के लिये उत्तम रहेगा। घर परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। धार्मिक चीज़ों में ज़्यादा मन लगेगा। बेवजह के ख़र्चों पर नियंत्रण करें । शेयर बाज़ार आपको मुनाफ़ा दे सकता है। जितनी मेहनत करोगे उतना फल मिलेगा।
15 से 31: प्रेमी लोग के लिये ये समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिये ये समय अच्छा है। रुके हुए कार्यों में पूर्ण सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। नोकरी तलाश करने वाले लोगों को नोकरी मिल जानी चाहिए।

मिथुनः 1 से 14: ये समय आपके लिए ठीक रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। उधार से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार या नौकरी संबंधित विदेश यात्रा के योग है। वाहन ध्यान से चलाएं। पार्टनरशिप से व्यापार में सफलता मिलेगी।
15 से 31: नया बिजनेस शुरू होने के योग हैं। बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिलने के ज्यादा योग हैं। सरकारी नौकरी भी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय ठीक रहेगा। जितना हो सके शांति से चले।

कर्कः 1 से 14: शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए अच्छा समय है। लॉटरी से अचानक धनलाभ होने वाला है। व्यापारियों को मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी लेकिन उसका लाभ भी मिलेगा। रुका हआ पैसा आने के भी योग हैं। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
15 से 31: ख़र्चा ज़्यादा होगा। इन्वेस्टमेंट के लिया ये समय अच्छा है। प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट में नया कुछ बनाने का योग है। रुके हुए काम बन जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पार्टनरशिप वाले काम में रुकावटें और पार्टनर के साथ बोलचाल बंद हो सकती है। शांति से चलें। परिवार में ख़ुशियों का महौल रहेगा।

सिंहः 1 से 14: इस समय आपको मानसिक तनाव रहेगा। यात्रा का योग भी बन रहा है। आय धीमी रहेगी, ख़र्चा ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक सा रहेगा, व्यापारियों को मेहनत ज़्यादा करनी होगी। ग़ुस्से को शांत रखने का प्रयास करें अन्यथा पारिवारिक सम्बन्धों में तनाव आ सकता है। ध्यान से चलें।
15 से 31: ये समय कारोबार के लिये अच्छा है। इस समय पर कपड़ा, शूज़, कॉस्मेटिक आदि कारोबार में सफलता मिलेगी। विद्यार्थीयों के लिये समय अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारी दूर हो सकती है।

कन्याः 1 से 14: समय आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। थोड़ा बहुत आलस रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। अच्छी आय के पूरे योग हैं। इन्वेस्टमेंट के लिये अच्छा समय है।
15 से 31: इस समय पर ख़र्चा ज़्यादा होगा। मानसिक तनाव रहेगा। परेशानियां काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकती हैं। लेकिन बेवजह की परेशानी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। महीने के ख़त्म होते होते सारी प्रॉब्लम कम हो जाईगी। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा।

तुलाः 1 से 14: नौकरी वाले लोगों के लिये ये  समय अच्छा रहेगा। मनचाही छुट्टियां व प्रमोशन मिलेगा। जिनको नौकरीचाहिए उन्हें नौकरी मिल जाएगी। लेकिन व्यापारियों को उनकी मेहनत का फल कम मिलेगा। इसलिए मेहनत ज़्यादा करें। हो सकता आपको इस समय मानसिक तनाव होगा, लेकिन जितना हो सके शांत रहिये सब ठीक हो जाएगा।

15 से 31 इस समय पर व्यापार अच्छा रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। ज़मीन पर इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा, शेयर मार्केट में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। नए घर के योग भी बनेंगे। छात्रों के लिए ये समय ठीक रहेगा। ग़ुस्सा अधिक आएगा, शांत रहें अन्यथा बनते काम रुक सकते हैं।

वृश्चिकः 1 से 14 समय अच्छा है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी भी मिलेगी। इस समय में सारे जातक ख़ुश रहेंगे। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। ग़ुस्से को शांत रखें। स्वास्थ्य कमज़ोर रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
15 से 31 ये समय रोज़गार के लिए अच्छा है। बेरोज़गारों को नौकरी, लोगों को क़र्ज़ा मुक्ति मिल सकती है। व्यापारियों को अच्छे धन लाभ के योग बन रहे हैं। सभी लोगों की आय बड़ेगी। अच्छा सरप्राइज़ मिलने के योग हैं। विवाद से बच कर चलें। ग़ुस्से को शांत करके चलें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पुराने रोगों पर जीत मिल सकती है। घर में नए मेहमान आने के योग हैं। जितना हो सके दान करें। जितना हो सके अपने आस-पास ख़ुशी का वातावरण बनाए रखें।

धनुः 1 से 14:समय सामान्य रहेगा। जैसा चल रहा है वैसे ही चलेगा, इसलिए ज़्यादा टेन्शन ना लें। इन्वेस्टमेंट के लिये समय ठीक नहीं है। ज़्यादा पैसा किसी चीज़ में इन्वेस्ट ना करें। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, उसका ध्यान रखें। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय ना लें। शांति से चलें। सोच समझ कर निर्णय लें।
15 से 31 व्यापारियों के लिये समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आमदनी अच्छी होने से आपकी आर्थिक स्थिति काफ़ी ठीक होगी। उधार लेने से बचें अगर आप सही समय पर उधार वापस दे सकें तो ही उधार लेना नहीं तो मत लेना। परिवार में ख़ुशी का माहौल होगा। परिवार के साथ छुट्टी पर जाने का बहुत अच्छा योग बन रहा है। स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा।

मकरः 1 से 14:आपके लिए समय अच्छा रहेगा। शांति से, होशियारी से आप अपने काम निकाल लेंगे। इस समय पर छात्रों को सरकारी नौकरी मिलने के पूरे योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना ज़रूरी है। जितना हो सकता है अच्छा यानी घर का बना खाना ही खाएं। आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
15 से 31:आपको मानसिक तनाव हो सकता है। मन भी शांत नहीं रहेगा। कोई ना कोई बातें चलती रहेंगी जिससे आपका मन शांत नहीं रहेगा। छात्रों के लिए ये समय अच्छा जाऐगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा इसलिये जितना हो सके परिवार के साथ रहिये। ग़ुस्से को शांत रखें। सभी काम सोच-समझ कर करें।

कुंभः 1 से 14:  दौरान आपका व्यापार अच्छा रहेगा। लेकिन ख़र्च ज़्यादा होगा। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत तकलीफ़ रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कर्म, पूजा-पाठ में ध्यान लगना चालू हो जाएगा। परिवार में ख़ुशियों का माहौल होगा।
15 से 31ः यह समय आपके लिए इन्वेटमेंट के लिए उचित रहेगा। इस पर जितनी इन्वेस्टमेंट करोगे उतना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परेशानियां धीरे धीरे कम हो जाऐंगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको नौकरी मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।

मीनः 1 से 14  ये समय बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिये ये समय अच्छा है। लॉटरी लगने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को एक दम से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकते हैं, लेकिन धीरे धीरे सब ठीक हो जाऐगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के चलते बहुत जॉब ऑफ़र भी हाथ से निकल सकते हैं। मानसिक तनाव भी रहेगा। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा।
15 से 31:आपके लिए समय लगातार अच्छा बना हुआ है। यात्रा का योग बन रहा है। इन्वेस्टमेंट के लिए काफ़ी अच्छा योग है। पार्टनरशिप वाले व्यापारियों के लिए भी अच्छा समय है। नई योजना पर निवेश कर सकते हैं। जो काम पूरे नहीं हुए हैं वो पूरे हो जाएंगे। किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा ना करें, धोखा भी मिल सकता है। सावधानी से चलें। ग़ुस्से को शांत रखें, ग़ुस्से के कारण बने हुए काम भी रुक सकते हैं। इसलिए शांति से सोच-समझ कर चलें। धीरे-धीरे सब परेशानियां ख़त्म हो जाएंगी।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली व हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699