भूमिपूजन के साथ राजधानी में रामलीला महोत्सव का आगाज

-रविवार को जगह जगह आयोजित किए गए भूमि पूजन समारोह

टीम एटूजेड/नई दिल्ली
रामलीलाओं के भूमि पूजन के साथ ही राजधानी में रामलीला महोत्सव का आगाज हो गया है। दिल्ली की छोटी-बड़ी

नवश्री धार्मिक लीला कमेटी का भूमि पूजन

करीब एक हजार रामलीला कमेटियों की तैयारियां जोरों पर हैं। आने वाले 29 सितंबर से पूरी दिल्ली में रामलीलाओं का मंचन शुरू होगा। रामलीला महोत्सव आगामी 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

लवकुश रामलीला के भूमि पूजन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी

लाल किला मैदान में नव श्री धार्मिक लीला कमेटी और लव कुश रामलीला कमेटी की रामलीलाओं के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के भूमि पूजन के मौके पर हरि चन्द अग्रवाल प्रधान, जगमोहन गोटे वाले, प्रकाश बराठी, शंकर लाल, मोहन लाल खड़किया, मनमोहन गोटे वाले, ओम प्रकाश तायल, अशोक मित्तल, प्रवीण मित्तल, अमित पोद्दार, अजय भारद्वाज, सुनील मित्तल व प्रचार मंत्री राहुल शर्मा मौजूद रहे। लवकुश रामलीला कमेटी के भूमि पूजन के मौके पर प्रमुख रूप से प्रधान अशोक अग्रवाल और मंत्री अर्जुन कुमार के साथ सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। ठीक इसके सामने स्थित परेड ग्राउंड में श्री धार्मिक लीला कमेटी के रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन

परेड ग्राउंड में भूमि पूजन के मौके पर एमएम जोशी, विजय गोयल व पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय

संपन्न हुआ। इस मौके पर अलग अलग रामलीलाओं में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवध्रन, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, उत्तरी दिल्ली निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश, स्थानीय निगम पार्षद रवि कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्रीराम वाटिका करोल बाग में रामलीला के भूमि पूजन के मौके पर पदाधिकारी व नेतागण

करोलबाग में श्री सनातन धर्म लीला समिति ने भूमि पूजन का आयोजन किया। इस मौके पर राम वाटिका में गंगेश्वरधाम के पूज्य महाराजश्री, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, करोलबाग से विधायक विशेष रवि, पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी, पूर्व महापौर रविंद्र गुप्ता एवं रामगोपाल शुक्ल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कश्मीरीगेट तिकोना पार्क में भूमि पूजन के मौके पर उत्तरी दिल्ली के महापौर व अन्य नेता

कश्मीरीगेट स्थित तिकोना पार्क की रामलीला के लिए उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने भूमि पूजन कराया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुमन गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आईपी एक्सटेंसन में भूमि पूजन का मौका और रामलीला का मंचन

पूर्वी दिल्ली की सबसे बड़ी रामलीलाओं में से एक इंद्रप्रसथ विस्तार रामलीला के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से सभी को अभिभूत कर दिया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के प्रधान सुरेश बिंदल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सिया राममय धार्मिक सोसाइटी का भूमि पूजन

सीया राममय धार्मिक सोसाइटी, शकरपुर द्वारा भगवान श्री राम की लीला के आयोजन से पूर्व भूमि पूजन डीडीए लेंड, निकट समुदाय भवन स्कूल ब्लॉक, बस स्टैंड के पीछे, शकरपुर में भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी नगर के विधायक नितिन त्यागी, निगम पार्षद नीतू त्रिपाठी, पूर्व निगम पार्षद शरनजीत शर्मा व लता गुप्ता के साथ समाज की प्रबुद्ध विभूतिया व शकरपुर क्षेत्र की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोशियेशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए।