क्वारेंटाइन मुहर हटाई… अब झेलेंगे कार्रवाई

-मक्का से लौटे यूपी के 36 लोगों ने मिटाई क्वारैंटाइन की मुहर
-मां-बेटे पॉजिटिव, सभी की तलाश में पुलिस की 45 टीमें लगीं

टीम एटूजैड/ पीलीभीत
कोरोना को भले ही महामारी घोषित कर दिया गया हो, लेकिन कुछ लोग अब भी इसे गंभीरता से लेने के लिए तैयार नहीं हैं। खास तौर पर एक धर्म विशेष के लोग तो क्वारेंटाइन और लॉकडाउन के कायदे-कानूनों को पलीता लगाने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला पीलीभीत में सामने आया है। जहां मक्का से हज करके लौटे 36 लोगों की एक गलती ने सभी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है।
मक्का से लौटने पर मुंबई एयरपोर्ट पर इन लोगों की जांच की गई थी। इसके बाद इन लोगों को क्वारैंटाइन करने के लिए हाथों पर मुहर लगाई गई थी। लेकिन 14 दिन के क्वारैंटाइन के समय से बचने के लिए इन लोगों ने हाथों पर लगी मुहर इत्र से मिटा दी। बाद में पता चला कि इन्हीं में से दो लोग यानी मां और बेटे कोरोना पॉजिटिव हैं।
अब अधिकारियों के सामने इन 36 लोगों को ढूंढने के साथ ही जिस जनरल बोगी से यह लोग मुंबई से लखनऊ आए थे, उसमें सवार यात्रियों का पता लगाना चुनौती बन गया है। उत्तर प्रशासन ने अब इस काम में 45 टीमें लगाई गई हैं।
लखनऊ तक जनरल बोगी से सफर
मक्का से हज करके लौटे इन 36 लोगों ने क्वारैंटाइन पीरियड से बचने के लिए बड़ी ही चालाकी से काम लिया। इस बात की जानकारी उन्हीं के गांव वालों ने अधिकारियों को दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह लोग हवाई जहार से लखनऊ आने के बजाय मुंबई से ट्रेन के जरिए वह भी जनरल बोगी में सफर करके लखनऊ पहूंचे थे, ताकि हवाई अड्डे पर इन्हें क्वारैंटाइन ना होना पड़े। लखनऊ तक ट्रेन से आने के बाद यह लोग टैक्सी और दूसरे साधनों से पीलीभीत पहुंचे थे। घर पहुंचते ही इन लोगों ने हाथ पर लगी मुहर को इत्र से साफ कर दिया था। बाद में 22 मार्च को इन लोगों में से एक मां-बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।
विदेश से 99 लौटे, कई गांवों को करना पड़ रहा सैनिटाइज
पीलीभीत की स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सीमा अग्रवाल ने बताया कि सऊदी अरब से आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। उनके संपर्क में जो लोग रहे हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। इस अभियान में कुल 45 टीमों को लगाया गया है। 36 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है। जिन गावों के यह लोग हैं उन सभी गांवों को सैनिटाइज किया जा रहा है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। अब तक जिले में 99 लोग विदेश से आए हैं। इसमें से 45 लोगों को निगरानी में रखा गया है। जिले से कुल 22 सैंपल कोरोना टैस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनमें 16 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि एक युवक का सैंपल दोबारा भेजा गया है।