खिलाड़ियों को सीधे शॉट खेलने पर जोर देना चाहिएः ड्वेन ब्रावो

-खेल पर रखी अपनी बेबाक राय

विजय कुमार/ नई दिल्ली, 7 मई।
बल्लेबाज अब अनोखे शॉट्स लगाने लगे हैं लेकिन उन्हें अब सीधे शॉट खेलने की कोशिश चाहिए। ब्रवो ने कहा किमुझे लगता है, कुछ खिलाड़ी सीधे मैदान के नीचे शॉट खेलने में सहज महसूस करते हैं, जबकि कुछ क्रॉस-बैटेड शॉट्स या रैंप शॉट्स पसंद करते हैं। यह मैदान के आकार पर भी निर्भर करता है। कुछ मैदानों में सीधे बाउंड्री छोटी होती है, जबकि कुछ में स्क्वायर बाउंड्री छोटी होती है, इसलिए खिलाड़ी स्वाभाविक रूप से छोटे हिस्से को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं।
अंक टेबल में के के आर की स्थिति को देखते हुए टीम का माहौल कैसा है? के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम पॉइंट्स टेबल को लेकर ज्यादा चिंता नहीं कर रहे हैं। कोचों का संदेश यही है कि हर मैच को आखिरी मैच की तरह खेलो और बाकी सभी मुकाबले जीतने पर ध्यान दो। हमारी शुरुआत खराब रही थी, लेकिन पिछले तीन मैचों में सुधार दिखा है और इससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। नतीजे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हमारे लिए प्रक्रिया सबसे ज्यादा अहम है।
पवरुण चक्रवर्ती पर उन्होंने कहा खेल में सब कुछ नतीजों और भावनाओं से जुड़ा होता है। वरुण एक विश्वस्तरीय स्पिनर हैं और वह अभी हाल ही में एक व्यस्त वर्ल्ड कप से लौटे थे। कभी-कभी सही समय पर ब्रेक लेना जरूरी होता है। किसी ने भी उनकी क्षमता पर संदेह नहीं किया। जब आप इतने अच्छे खिलाड़ी होते हैं, तो फॉर्म में वापसी सिर्फ समय की बात होती है। पूरी टीम ने लगातार उनका समर्थन किया।
क्या अब स्पिनर्स ज्यादा असर डाल रहे हैं? पर कहा कि ‘मुझे लगता है कि यह दोनों का मिश्रण रहा है। कुछ मैच तेज गेंदबाजों के होते हैं और कुछ स्पिनर्स के। अगर आप आंकड़ों को देखें, तो ओवर 7 से 20 के बीच के के आर सबसे बेहतर गेंदबाजी करने वाली टीमों में रही है, मुख्य रूप से हमारे स्पिन अटैक की वजह से। हमारे पास तीन उच्च गुणवत्ता वाले स्पिनर हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों ने भी अच्छा योगदान दिया है।
टिम साउदी गेंदबाजी की भूमिका कैसी मानते हैं, हम असली मैच परिस्थितियों के हिसाब से कोचिंग देने की कोशिश करते हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि गेंदबाज विशेष योजनाओं और फील्ड सेटिंग्स के साथ अभ्यास करें ताकि वे मैच की परिस्थितियों के लिए तैयार रहें। एक मेंटर और गेंदबाजी को पसंद करने वाले इंसान के तौर पर मुझे इस समूह और उनकी मेहनत पर बहुत गर्व है।
प्रश्नः मथीशा पथिराना की फिटनेस पर क्या अपडेट है?
कार्तिक त्यागी और अन्य युवा तेज गेंदबाजों के बारे में आपकी क्या राय है? पर कहा कि त्यागी में काफी क्षमता और ऊर्जा है। वह सीखने के लिए हमेशा उत्सुक रहता है और बहुत सवाल पूछता है। यही बात बाकी युवा गेंदबाजों पर भी लागू होती है। हम उन्हें सिर्फ गेंदबाजी करने के बजाय योजनाओं और उद्देश्य के साथ गेंदबाजी करना सिखाने पर ध्यान देते हैं। वे युवा हैं, ऊर्जावान हैं, सीखना चाहते हैं और आप उनके खेल में सुधार देख सकते हैं।