उत्तरी दिल्ली निगम का ‘अबकी बार-प्लास्टिक पर वार’

-सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान
-स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश जेपी ने की शुरूआत

टीम एटूजेड/नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक यानी दैनिक जीवन में केवल एक बार प्रयोग किए जाने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू किया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश सोमवार को इस अभियान की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में दैनिक जीवन में एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक को हतोत्साहित करने के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान कि शुरूआत की है। इस मौके पर उप-महापौर योगेश वर्मा, नेता सदन तिलक राज कटारिया, स्थायी समिति उपाध्यक्ष विपीन मलहोत्रा, निगम आयुक्त वर्षा जोशी, अतिरिक्त आयुक्त संदीप व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जय प्रकाश ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग इस हद तक बढ़ गया है कि अब इस से प्रदूषण बढ़ा रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। इसलिए, यही समय है कि हमें प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करना चाहिए। विशेष रूप से एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक को। उन्होंने बताया कि इस अभियान को 2 अक्टूबर 2019, गांधी जयंती तक चलाया जाएगा।
घर-घर पहुंचाएंगे जानकारी
स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि इस अभियान के लिए जागरूकता सामग्री के रूप में शपथ, प्लास्टिक रहित क्षेत्र के लिए स्टिकर और बैनर तैयार कराए गए हैं। प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग को ‘ना कहने के लिए’ कार्यालय, संस्थानों आदि में शपथ दिलाई जाएगी। अभियान में आम जनता द्वारा दैनिक उपयोग में प्लास्टिक से बने सामानों जैसे बैग, गिलास, चम्मच, स्ट्रॉ, सजावटी सामग्री, थर्मोकोल, पैकिंग सामग्री और प्लास्टिक की बोतलों आदि के उपयोग को हतोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।
पीएम मोदी से ली प्ररेणा
जय प्रकाश ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व कि बात है की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सभी अभियानों की शुरूआत स्वयं करते हैं। उनके द्वारा मथुरा से स्वयं आरंभ किए गए स्वच्छता अभियान से नागरिकों में जागरूकता आई है। जिसमें उन्होंने स्वयं प्लास्टिक को पृथक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमें तीन अहम अभियान दिए हैं। इनमें पहला स्वच्छता अभियान, दूसरा जल संरक्षण अभियान और तीसरा प्लास्टि को कहें ना है। इन सभी अभियानों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
सभी छह जोन में चलेगा अभियान, दिलाएंगे शपथ
जय प्रकाश के मुताबिक इस अभियान के अंतर्गत सभी 6 क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक को न उपयोग करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी 104 पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में हेंड बिल वितरित करने का आग्रह किया गया है। ताकि हर एक नागरिक को जागरूक किया जा सके। इस के साथ ही निगम विद्यालयों में बच्चों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हे एक फोल्डर दिया जाएगा जिससे वे स्वयं के साथ-साथ अपने माता-पिता को भी जागरूक कर सके।
पीटीएम के जरिए जागरूकता
स्थायी समिति अध्यक्ष ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने विद्यालयों में अध्यापक-अभिभावक बैठक का भी आयोजन करेगा। ताकि इस अभियान के बारे में सभी को जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए उत्तरी दिल्ली क्षेत्र के सभी सांसदो की भी सहयोग लिया जाएगा ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
क्राकरी बैंक के लिए करेंगे प्रोत्साहित
स्टेंडिंग कमेटी अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि राजानी में जगह जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है। मीठे पानी की प्याऊ लगाई जाती हैं। सामूहिक भोज के आयोजन किए जाते हैं। जहां-जहां भंण्डारे लगाये जाते हैं या सामाजिक भोज का आयोजन किया जाता है वहां पर क्रॉकरी बैंक बनाने के लिए सभी संस्थाओं को प्रेरित किया जाएगा। इस प्रकार का एक क्रॉकरी बैंक सदर बजार की एक सामाजिक संस्था ने तैयार किया हैं।
पहले जागरूक फिर करेंगे कार्रवाई
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आयुक्त वर्षा जोशी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम प्लास्टिक के विरुद्ध समय-समय पर कार्रवाई करता रहता है। लेकिन हम इस अभियान के जरिए पहले लोगों को जागरूक करेंगे। यदि आवश्यकता हुई तो प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम का पहला कार्य नागरिकों को एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक करना है।