एटा जेल में जैमर बंद

आला अधिकारियों में हड़कंप, मौके का लिया जायजा
आशीष तिवारी, SSP एटा

टीम एटूजैड/एटा
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर समय समय पर सवाल खड़े होते रहे हैं। पिछले दिनों एटा जेल में मोबाइल जैमर बंद होने की खबरों से हड़कंप मच गया। जैसे ही यह खबर आला अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने इसकी जांच के लिए जेल का दौरा किया। एटा के जिलाधिकारी ईश्वरी पांडेय और आशीष तिवारी सहित दूसरे आला अधिकारियों ने रात के समय ही जेल का दौरा किया और वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी एटा ईश्वरी पाण्डेय की अध्यक्षता में एस.एस.पी आशीष तिवारी ने जनपदभर के पुलिस प्रशासन के

अधिकारियों के साथ एटा जेल का देर रात को किया औचक निरीक्षण किया। जैमर बंद होने की सूचना पर दिन में भी उच्च अधिकारियों ने जेल का औचक निरीक्षण किया। एटा एस एस पी आशीष तिवारी ने बताया कि जैसे ही जानकारी हुई कि जेल में जैमर काम नही कर रहे हैं तो ज़िलाधिकारी के साथ एस एस पी ने भी देर रात्रि एटा जेल का मुआयना किया।।
-एटा से मोहसिन रशीद की रिपोर्ट