-6 वार्ड समितियों से स्टैंडिंग कमिटी के लिए चुने जाने हैं 6 सदस्य
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली: 06 जुलाई!
लंबी कश्मकश के बाद दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम में जोन और स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों के चुनाव कराने का फैसला ले लिया है! हालांकि अनुभवहीन निगम सचिव ने नामांकन क़ी अंतिम तारीख के मामले में पेंच फंसा दिया है! 6 जुलाई को जारी सर्कुलर में नामांकन पत्र दाखिल करने क़ी अंतिम तिथि 10 जुलाई रखी गई है! लेकिन इसी सर्कुलर में तिथि से पहले लिखा गया है कि नामांकन पत्र चुनाव की तिथि से स्पष्ट 3 दिन पूर्व तक जमा कराये जा सकते हैं! आश्चर्य की बात है कि जब नामांकन पत्र जमा करने कि अंतिम तिथि 10 जुलाई तय कर दी है तो फिर ‘स्पष्ट’ 3 दिन पहले तक जमा करने की बात लिखने की क्या आवश्यकता थी?
सरकुलर के मुताबिक सभी 12 जोन के चेयरपर्सन और 6 जोन से स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव अब 15 जुलाई को कराये जायेंगे! जोन (वार्ड समितियों) के चेयरमैन एवं डिप्टी चेयरमैन पद और स्टैंडिंग कमिटी सदस्य पद के लिए भरे हुए नामांकन पत्र चुनाव क़ी तिथि से ठीक 3 दिन पूर्व तक जमा किये जा सकते हैं! निगम सचिव कार्यालय ने नामांकन पत्र देने शुरू कर दिए हैं!


