MCD BREAKING: AAP की ओर से मुकेश गोयल होंगे नेता सदन

-नगर निगम में सबसे वरिष्ठ पार्षद हैं मुकेश गोयल

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्ली: 5 जनवरी, 2023।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भले ही अपने पार्षद दल के नेता का चयन नहीं कर पाई हो, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले में बढ़त बना रखी है। दिल्ली नगर निगम के सबसे वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल आप पार्षद दल के नेता और नेता सदन की जिम्मेदारी निभाएंगे।
आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि मुकेश गोयल को ये जिम्मेदारी दी है रही है। बता दें कि शुक्रवार 6 जनवरी को सुबह 11 बजे नगर निगम के सदन की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में चुनकर आये सभी पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। नेता सदन का काम सदन की कार्यवाही को ठीक ढंग से चलवाना होता है।
मुकेश गोयल निगम के सभी 250 पार्षदों में वरिष्ठ हैं। वह 1997 से लगातार निगम का चुनाव जीतते आ रहे हैं। वह हाल ही में 2022 में छठी बार पार्षद चुनकर आये हैं। पिछले वर्षों में मुकेश गोयल स्टैंडिंग कमेटी सहित निगम के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। अब आम आदमी पार्टी ने उन्हें नेता सदन बनाने का फैसला किया है।