Skip to content
Wednesday, March 29, 2023
  • #
  • #
A2Z News

A2Z News

क्योंकि खबर एक मिशन है…
A2Z News
  • होम
  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल
  • न्यू लांच
  • ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ
  • संपर्क
A2Z News
  • #
  • #
NATIONAL राष्ट्रीय

आप के पक्ष में शुक्र की महादशा… चंद्रमा में राहु बीजेपी पर भारी

Team A2Z 9th February 2020 - Congress account can be open-- Bharatiya Janata Party estimated to get 12 to 25 seats--In the eyes of astrologers-Mahadasha of Venus in favor of AAP ... Rahu in Moon heavy on BJP-AAP will get 44 to 50 seats.-expect two to five seats-
-ज्योतिषियों की नजर में आप को मिलेंगी 44 से 50 सीट
-भारतीय जनता पार्टी को 12 से 25 सीटें मिलने का अनुमान
-खुल सकता है कांग्रेस का खाता, दो से पांच सीटों की उम्मीद

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
सट्टा बाजार और एग्जिट पोल्स के बाद अब ज्योतिषियों ने भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की भविष्यवाणी कर दी है। भविष्यवक्ताओं के मुताबिक आम आदमी पार्टी और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं। पार्टी के लिए शुक्र की महादशा का लाभ मिलेगा।
सितारों के जानकारों के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 44 से 50 सीट मिल सकती हैं और पार्टी दिल्ली में फिर एक बार सरकार बनाएगी। हालांकि भारतीय जनता पार्टी को भी इस चुनाव में लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। बीजेपी को इस बार 12 से 20 सीट मिल सकती हैं। जबकि गृह-नक्षत्रों चाल के मुताबिक कांग्रेस की स्थिति ज्यादा ठीक नजर नहीं आ रही। कांग्रेस नतीजों के मामले में दो से पांच सीट के बीच रह सकती है।
कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ शिवम गोयल का कहना है कि आम आदमी पार्टी और आप के गठन के अंक 6-6 हैं। जबकि साल 2020 का कुल योग 4 है। दोनों ही सम हैं अतः आपस में एक-दूसरे को सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी की गणना के मुताबिक शुक्र के घर में सूर्य के आने से शुक्र की महादशा का लाभ मिलता दिख रहा है। चंद्रमा की अंतरदशा आम आदमी पार्टी को सपोर्ट कर रही है। जबकि 24 जनवरी से शनि के मकर राशि में प्रवेश करने का लाभ भी आम आदमी पार्टी के पक्ष में जा रहा है।
शिवम का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी 2015 के मुकाबले कुछ लाभ होता दिख रहा है। लेकिन पार्टी की गणना के मुताबिक चंद्रमा के घर में राहु के आ जाने से पूर्ण सफलता मिलने में बाधा आ रही है। बीजेपी के नाम के कुल अंकों का योग 3 है। गठन की तारीख का योग 1 है और वर्ष का योग 4 है। यह अंक आपस में एक-दूसरे के विरोधी हैं। इसके चलते बीजेपी को ज्यादा बढ़त मिलती नहीं दिखाई दे रही है। यही कारण है कि बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचती दिखाई नहीं दे रही। उसे 12 से 20 सीट मिल सकती हैं।
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति ज्यादा खराब है। हालांकि पार्टी इस चुनाव में खाता खोल सकती है। कांग्रेस के नामांकों का योग 3 है। जबकि गठन की तारीख की गणना के मुताबिक अंकों का योग 1 आता है। जबकि वर्ष 2020 का योग 4 है। यह अंक आपस में एक दूसरे के विरोधी हैं। पार्टी की गणना के अनुसार गुरू की दशा में शनि की अंतरदशा कांग्रेस को नुकसान देती दिख रही है। यदि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला तो वह 2 से 5 सीट तक हासिल कर सकती है।
जानें क्या कहती है केजरीवाल की कुंडली
अरविंद केजरीवाल की कुंडली वृषभ लग्न की है। सिंह राशि के चौथे घर में गुरू, शुक्र व बुध की युति बन रही है। यह जनता का भाव माना जाता है। कर्क राशि के तीसरे घर में सूर्य और मंगल बैठा है। पंचम भाव में केतु तो एकादश भाव में राहु है। वहीं मेष राशि के 12 वें घर में शनि और चंद्रमा का विषयोग बन रहा है। गणना के मुताबिक 11 फरवरी को नतीजों की घोषणा के समय अरविंद केजरीवाल की कुडली में सिंह राशि के चौथे घर में चंद्रमा प्रवेश कर रहा है। जो कि लग्नेश की स्थिति को मजबूत करते हुए भाग्य को चमकाने वाला साबित होगा।
राहु-केतु के साथ फंस रहा तिवारी का चंद्रमा
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी की कुंडली मेष लग्न की है और शनि व चंद्रमा का विष योग बन रहा है। अष्टम भाव की वृश्चिक राशि में गुरू और मंगल की युति बन रही है। 11 फरवरी को नतीजे आने के समय चंद्रमा कुंडली के पंचम भाव में राहु व केतु के साथ होगा। इसी दिन तिवारी की कुंडली के दशम भाव में शनि प्रवेश कर रहा है। ऐसे में सूर्य और शनि के योग और चंद्रमा के पंचम भाव में राहु व केतु के साथ फंस जाने की वजह से चुनाव के नतीजेपक्ष में आते नहीं दिखाई दे रहे।
मोदी के लिए कठिन मार्च 2020 तक का समय
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा है। ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि पीएम मोदी की कुंडली के मुताबिक अक्टूबर 2019 से मार्च 2020 तक का समय ठीक नहीं है। यही कारण है कि हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के नतीजे बीजेपी के लिए मनमाफिक नहीं रहे। अतः बीजेपी को दिल्ली में ज्यादा सफलता मिलने की उम्मीद नहीं है।

Post navigation

Previous Previous post: एनआरसी का विरोध… और पहचान दिखाकर डाले वोट
Next Next post: एग्जिट पोल्स ने थामी बीजेपी नेताओं की सांसें
https://www.youtube.com/watch?v=Kmb2BWEGuTc
  • #
  • #
  • होम
  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • खेल
  • न्यू लांच
  • ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ
A2Z News | Designed by: Theme Freesia | WordPress | © Copyright All right reserved