10 देशों के बीच 46 दिन चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ

विश्व कप- 2019 : 30 मई से शुरू
14 जुलाई को होगा विश्व कप फाइनल

शक्ति राठौर/ नई दिल्ली

क्रिकेट का महाकुंभ यानी विश्व कप-2019 का टूर्नामेंट 30 मई से शुरू हो गया है। टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में महाकुंभ में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलकर करेगी।

हालांकि उससे पहले टीम इंडिया ने दो अभ्यास मैच में हिस्सा लिया। 25 मई को पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड और दूसरा अभ्यास मैच 28 मई को बांग्लादेश के साथ खेला गया। बता दें कि इस बार वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन तरीके से खेला जाएगा। यानी हर टीम बाकी सब टीमों से मैच खेलेगी। और राउंड के बाद चोटी की चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगीं।
सबसे ज्यादा चर्चित भारत बनाम पाकिस्तान मैच 16 जून को होना है। राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में विराट कोहली एंड कंपनी यानी टीम इंडिया को हर टीम का सामना करना है। राउंड रॉबिन के सभी मैच होने के बाद प्वाइंट्स टेबल की टॉप की चार टीमें सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी। लेकिन इससे पहले जो भारतीय टीम मैच खेलने वाली उसकी सूची इस प्रकार है।

तारीख   मैच स्थान                                                                 समय
5 जून    भारत बनाम साउथ अफ्रीका रोज बाउल, साउथहैम्पटन    3 बजे
9 जून    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया केनिंग्टन ओवल, लंदन               3 बजे
13 जून  भारत बनाम न्यू जीलैंड ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम                      3 बजे
16 जून  भारत बनाम पाकिस्तान ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर              3 बजे
22 जून  भारत बनाम अफगानिस्तान द रोज बोल साउथहैम्पटन     3 बजे
27 जून  वेस्ट इंडीज बनाम भारत ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर             3 बजे
30 जून  इंग्लैंड बनाम भारत एजबेस्टन बर्मिंघम                           3 बजे
2 जुलाई बांग्लादेश बनाम भारत एजबेस्टन, बर्मिंघम                     3 बजे
6 जुलाई श्री लंका बनाम भारत हेडिंग्ले, लीड्स                            3 बजे
– – –