-वरिष्ठ अधिकारियों ने सुनवाई के साथ दिये दिशानिर्देश
एसएस ब्यूरो/राजापाकर, वैशाली।
अंचल कार्यालय राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी निशा यादव, थाना अध्यक्ष गौरी शंकर बैठा, राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार सहित भूमि विवाद से संबंधित अनेक फरियादी मौके पर पहुंचे. शिविर में म्यूटेशन, परिमार्जन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को अंचलाधिकारी ने सुना. तथा बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा म्यूटेशन का रिपोर्ट आने के बाद ससमय म्यूटेशन निष्पादित कर दिया जाएगा. वहीं परिमार्जन के केस में खाता ,खेसरा, रकवा में गड़बड़ी वाले लोगों को बताया गया कि साइबर दुकान से ऑनलाइन आवेदन करें। मेरे लाॅगीन पर आने के बाद उसे सुधार कर रजिस्टर टू में दर्ज कर दिया जाएगा। वही शिविर में मानती देवी पति कुशेश्वर मांझी बनाम सुरेंद्र माझी ग्राम बैकुंठपुर के भूमि विवाद को देखा .जिसमें दोनों पक्षों को अगले शिविर में अपने-अपने कागजात लेकर आने का निर्देश दिया गया। भरत कुमार पिता रामेश्वर साह सुरतपुर विद्या के भूमि विवाद को देखा. जिसमें वादी भरत साह द्वारा पहले के वाला कराया गया था। उसके बाद इस जमीन को विक्रेता द्वारा दूसरे पक्ष को फिर से लिख दिया गया। इस संबंध में वादी उपस्थित थे प्रतिवादी उपस्थित नहीं हुए। दोनों पक्षों को अगले शिविर में अपने कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जयनाथ राय बनाम अरविंद राय के भूमि विवाद को देखा। जिसमें दखल कब्जा को ले विवाद था। जिसमें अंचल अमीन से मापी कराने का निर्देश दिया गया। सुबोध भगत बनाम संजय सिंह ग्राम बरियारपुर के भूमि विवाद को देखा. जिसमें जमीन में खुट खंभा को ले विवाद था। जिसमें राजस्व कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया आदि शामिल है। वही मौके पर उपस्थित थाना अध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने भूमि विवाद से संबंधित सभी वादी प्रतिवादी को निर्देश दिया कि भूमि स्थल पर भूमि विवाद को ले कोई आपस में विवाद नहीं करेंगे शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। नहीं तो दोषी व्यक्ति पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
(संवाददाता, राजेन्द्र कुमार)


