जानें शनिवार को कौन कहां करेगा मतदान

-यमुना विहार में वोट डालेंगे मनोज तिवारी
-तुगलकाबाद में बिधूड़ी करेंगे मतदान

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में इस बार लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण दिन शरिवार 8 फरवरी है। जहां दिल्ली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, डॉ. हर्षवर्धन और दिल्ली के सभी सम्मानित सांसद सहित भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू निर्माण भवन पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन सैदुलाजाब में और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी यमुना विहार के गर्वनमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में वोट डालेंगे। केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी माउंट कार्मिल स्कूल आनंद निकेतन, केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन रत्ना देवी स्कूल कृष्णा नगर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल सिविल लाइंस के सेंट एवियर स्कूल, सांसद मीनाक्षी लेखी एमसीडी स्कूल साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2, सासंद रमेश विधूड़ी एमसीडी स्कूल गांव तुगलकाबाद, सांसद प्रवेश साहिब सिंह मटियाला गांव के सर्वोदय विद्यालय, सांसद गौतम गंभीर राजेन्द्र नगर के स्वामी दयानंद गवर्नमेंट सर्वोदय विद्यालय, नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी के एन.के बगरोड़िया स्कूल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन हनुमान रोड नई दिल्ली के एनडीएमसी अटल आदर्श स्कूल में जाकर अपना-अपना वोट डालेंगे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय सेंट एनी स्कूल सफदरजंग, मिजोरम के प्रभारी पवन शर्मा द्वारका सेक्टर 22 के सरकारी स्कूल, प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल डिफेंस एन्क्लेव के जगदीश बाल मंदिर स्कूल, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता करोल बाग के सीनियर सेकेनंडरी स्कूल और प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ओल्ड राजेन्द्र नगर के सलवान पब्लिक स्कूल में जाकर मतदान करेंगे।