जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे

06 जनवरी 12 जनवरी 2020 तक का राशिफल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला फल दायक रहेगा। ज़्यादा उत्सुकता में कोई काम ना करें। अपना कारोबार सही तरीक़े से समेटे, हो सकता है आने वाला सप्ताह मानसिक तनाव ले कर आए। परिवार के साथ समय बिताइए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ़ के लिए ये समय अच्छा नहीं है। नए इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा नहीं है। किसी अपने से धोखा मिल सकता है। जितना हो सके शांति से चलें।
उपायः ग़रीबों को खाना ज़रूर खिलाऐं।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मन ख़राब रह सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। करियर के संबंध में सोचने में लगे रहेंगे और जो आप सोचेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी लेकिन मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। यात्रा का योग है। व्यापार सामान्य रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। इन्वेस्टमेंट का सही योग है आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग है। किसी को उधार ना दें। दोस्ती यारी में ज़्यादा रहेंगे जिस कारण घर का वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय ठीक है। नौकरी वालों के लिये समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएगी।
उपायः गऊ माता को गुड खिलाएं और रोजाना एक बार हनुमान चालीसा का पाठ ज़रूर करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपने व्यापार को अच्छे और सावधानी से चलाएं थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रखे। लव लाइफ़ के लिए समय ठीक नहीं है। जितना हो सके अपने पार्ट्नर की बात को सुनें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
उपायः अपने इष्ट भगवान की पूजा करें और चींटियों को आटा डाले।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा, आमदनी भी अच्छी रहेगी लेकिन कोई ना कोई बात को लेकर मन ख़राब रहेगा। अपने काम में सावधानी से चलें। बिना मतलब किसी से बैर ना बांधे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिल जाएगी। लव लाइफ़ के लिए ये समय अच्छा है। प्रॉपर्टी लेने के योग अच्छे हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग है।
उपायः गऊ को रोटी खिलाएं।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आमदनी अच्छी होगी। नई इंनवेस्टमेंट के योग बन रहे है। परिवार में मन मुटाव के चलते घर में अशांति का माहौल रहेगा। इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। यात्रा का योग है। दोस्ती ओर पार्ट्नर में सावधानी रखें किसी से भी धोका मिल सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी वाले सावधानी से चलें। स्वास्थ्य को लेकर थोडी परेशानी हो सकती है।
उपायः गऊ को चारा खिलाएं।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। व्यापार सही रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। नए वाहन लेने के योग हैं। मन विचलित रहेगा। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। यात्रा का योग बन रहा है। उधार जल्दी से किसी को ना दें। नौकरी वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इस समय जल्दी से किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। लाइफ़ पार्टर्नर से किसी भी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जितना हो सके संभाल के चलें और शांत रहें।
उपायः पक्षियों को दाने डालें।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी वाले थोड़ा सा संभाल कर चलें उनको इस बार नौकरी मिल जाईगी। कारोबार अच्छा रहेगा। एक दम से मोटा ख़र्चा आने के योग हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नए वाहन का योग बन रहा है। किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी चल रही है, वो अपने आप दूर हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा नहीं है थोड़ा संभाल कर चलें। वरना कोई बड़ी परेशानी में पढ़ सकते हैं।
उपायः गायत्री मंत्र का जाप करें और रोज़ घर से कुछ मीठा खा कर निकलें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक परेशानी रहेगी क्योंकि कारोबार में परेशानी के चलते हर समय आप कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं। इसी चक्कर में घर में भी थोड़ा अशांति का माहौल रहता है। लेकिन आप परेशान ना हों जल्दी ही आपकी सारी परेशानी कम हो जाएगी। यात्रा का योग है।ग़ुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है।
उपायः अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें और ग़रीबों को किसी काली वस्तुओं का दान करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपको काम करने में मज़ा आएगा। लेकिन आपको अपना कारोबार संभाल कर चलाना होगा क्योंकि इस समय आपके दुश्मन आपको बर्बाद करने में लगें होंगे। आप अपने दुश्मन पर जीत पा सकते हो लेकिन आपको थोड़ा संभाल कर और सोच विचार से चलना होगा। छोटी मोटी परेशानी से आप घिरे रहेंगे लेकिन बहुत ही जल्द आपकी सारी परेशानी ख़त्म हो जाऐंग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा नहीं है। जितना संभल कर चलेंगे उतना अच्छा है। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और अपने इष्ट भगवान की पूजा करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा, खर्चे पर नियंत्रण रखें। कुछ परेशानी रह सकती है। कारोबार सही चलेगा आपको इस समय अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी वालों को इस समय ज़्यादा मेहनत करनी होगी और वो जितनी मेहनत करेंगे उनको उतना फल मिल जाएगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करें क्योंकि परिवार के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार में ख़ुशी का वातावरण बना रहेगा। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को 7 केले का दान करें और भोले नाथ की पूजा करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा होगा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो खत्म हो जाएगा। लॉटरी लग सकती है। कारोबार में सफलता ज़रूर मिलेगी। आमदनी भी अच्छी होगी। इन्वेस्टमेंट का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। नया वाहन लेने के योग हैं। रुके हुआ पैसा वापस आने के योग हैं। रुके हुए काम बन जाऐंगे। यात्रा का योग है। मन में जो भी परेशानी चल रही है उसे भुला दे क्योंकि आपकी परेशानी अपने आप दूर हो जाऐग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय काफ़ी अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः गौं माता को रोटी खिलाएं और मंदिर में चीनी का दान दे।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो खत्म हो जाएगा। लॉटरी लग सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई नया कारोबार चालू कर सकते हैं। पार्टनरशिप वाला काम भी अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नयी इन्वेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी वालों को अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल जाऐग़ी। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो परेशनियां चल रही है वो बहुत जल्दी ख़त्म हो जाऐंग़ी।
उपायः ग़रीबों को खाना खिलाएं और मंदिर में चीनी का दान करे।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8