जानें 3 से 9 फरवरी के बीच क्या कहते हैं आपके सितारे

3 फरवरी से 9 फरवरी 2020 तक का राशिफल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए मानसिक तनाव वाला रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारियों के लिए समय ठीक रहेगा। व्यापार से संबंधित परेशानी ख़त्म हो जाएंग़ी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी वालों के लिए समय मिला जुला है। मन ज़्यादा ख़राब रहेगा। कोई नया वाहन लेने का योग है। यात्रा का योग है। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को चीनी का दान करें।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला फल दायक रहेगा। मन ख़राब रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। रुके हुए काम बने शुरू हो जाऐगे। संतान सुख मिलने के योग हैं। व्यापार ठीक रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। बिना बात की परेशानी ज़्यादा होगी। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है। नौकरी वालों को मेहनत ज़्यादा करनी होगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। ग़ुस्से को काबू में रखें।
उपायः ग़रीबों को खाना खिलाएं।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आमदनी ठीक रहेगी लेकिन मन ख़राब रहेगा। आपका मन भागने को करेगा। दिमाग़ में परेशानी ज़्यादा रहेगी, लेकिन समय के साथ सारी परेशानी ख़त्म हो जाएगी। इन्वेस्टमेंट का सही समय है। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा, आमदनी भी अच्छी रहेगी लेकिन किसी बात को लेकर मन ख़राब रहेगा। स्वास्थ्य ख़राब रहेगा ध्यान से चलें। अपने काम में सावधानी से चले। नया व्यापार शुरू होने के भी योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिल जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा।व्यापार अच्छा रहेगा। आमदनी अच्छी होगी। नई इंवेस्टमेंट के योग बन रहे हैं, लेकिन मन ख़राब रहेगा। मानसिक तनाव भी रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आप अपने शत्रुओं पर जीत हासिल कर लेंगे। यात्रा का योग है। दोस्तों और पार्ट्नर के साथ सावधानी रखें किसी से धोखा मिल सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी वाले सावधानी से चलें, स्वास्थ्य के कारण रुकावट आ सकती है।
उपायः गऊ को चारा खिलाएं।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव और मन ख़राब रह सकता है। किसी को उधार पैसा ना दें। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी भी अच्छी रहेगी। ख़र्चा भी होगा। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है। इन्वेस्टमेंट का योग बन रहा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाऐग़ी। किसी अपने या दोस्त से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपायः पक्षियों को दाने डालें।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। व्यापार अच्छा होगा। आमदनी ठीक रहेगी, ख़र्चा ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य ख़राब रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। मन इधर उधर भागने को करेगा। घर में परेशानी का माहौल रहा सकता है। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। अचानक कोई ख़ुशाखबरी मिल सकती है। यात्रा का योग है। सावधानी से चलें और पॉज़िटिव रहें।
उपायः गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नई इन्वेस्टमेंट के योग हैं। व्यापार अच्छा होगा। आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा भी होगा। यात्रा का बहुत अच्छा योग है। प्रॉपर्टी लाने और बेचने दोनों के योग बन रहे हैं। नौकरी वालों को मेहनत ज़्यादा करनी होगी इनको अपनी मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। नया वाहन भी ले सकते हैं।
उपायः ग़रीबों को पानी पिलाएं और मीठा खिलाएं।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको काम करने में मज़ा आएगा। अपने कारोबार पर ज्यादा ध्यान दें, विरोधी परेशान कर सकते हैं। छोटी मोटी परेशानी महसूस होगी लेकिन जल्दी ही इससे बाहर निकल जाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और अपने इष्ट भगवान की पूजा करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला फलदायक रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी और स्वस्थ्य ख़राब रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नया वाहन अभी नहीं खरीदें। छोटी मोटी इन्वेस्टमेंट के योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन होने के भी योग हैं। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है।
उपायः ग़रीबों को 7 केले का दान करें और भोले नाथ की पूजा करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। किसी पुराने चले आ रहे रोग से छुटकारा मिलेगा। लॉटरी लग सकती है। कारोबार में सफलता ज़रूर मिलेगी। आमदनी भी अच्छी होगी। इन्वेस्टमेंट का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। नया वाहन लेने के भी योग हैं। रुके हुआ धन वापस आने के योग हैं। रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा का योग है। मन में चली आ रही परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। लव लाइफ़ अच्छी रहने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को रोटी खिलाएं और भोलेनाथ की पूजा करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। मन में शांति बनाए रखें। पुराने रोग से छुटकारा मिलने के योग हैं। व्यापार में सुधार होगा। पार्टनरशिप वाले काम में सफलता मिलेगी। नये इन्वेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए काम भी बनेगा। नौकरी वालों को अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिल जाऐग़ी। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप दूर होंगी।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8