जानें 17 से 23 फरबरी के बीच क्या कहते हैं आपके सितारे

17 से 23 फरबरी तक का राशिफल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। व्यापार अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए काम बनेंगे। ग़ुस्से में नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं। यात्रा का योग है। नौकरी वालों के लिए अच्छा समय है, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें नौकरी मिल जाएगी।
उपायः ग़रीबों को लाल गुड का दान करें।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए मानसिक तनाव ले कर आएगा। व्यापार सही रहेगा लेकिन पैसा हाथ में नहीं रुकेगा। ख़र्च ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जितना हो सके परिवार के साथ समय गुज़ारें। कोई नई इनवेस्टमेंट नहीं करें। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा नहीं है। ग़ुस्से पर काबू रखें और मन में शांति बनाए रखें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः भगवान को दूध चढ़ाएं।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लेकिन ख़र्च ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। छोटी-मोटी परेशानी से घिरे रह सकते हैं। सप्ताह के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। जितना हो सके पॉज़िटिव रहें। नया वाहन लेने का योग बन रहा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ में सावधानी बरतें।
उपायः गऊ माता को चारा खिलाएं।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। आमदनी बनी रहेगी लेकिन ख़र्च भी ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। नया व्यापार शुरू होने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नई इनवेस्टमेंट के भी योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल जाएगी। लव लाइफ़ भी अच्छी गुजरेगी।
उपायः माता पिता का आशीर्वाद ले कर घर से निकलें और ग़रीबों को मीठा खिलाएं।
सिंहः यह सप्ताह आपके अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आमदनी अच्छी होगी। नया वाहन लेने का योग हैं। रुका धन वापस आएगा। सरकारी काम में अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने के अच्छे योग हैं। इनवेस्टमेंट के भी योग हैं। लेकिन ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें ग़ुस्से में आपका नुक़सान होगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। मन ख़राब रहेगा। किसी को उधार पैसा ना दें। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी भी अच्छी रहेगी। ख़र्चा भी होगा। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल जाऐग़ी। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है।संभालकर चलें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपायः मंदिर में रोज़ शिवलिंग को जल चढ़ाएं।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार सही चलेगा लेकिन दिमाग़ में परेशानी बनी रहेगी। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। अपने ग़ुस्से पर काबू रखें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को पानी और दूध पिलाएं।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। व्यापार सही चलेगा और आमदनी होगी लेकिन मानसिक और शारीरिक कष्ट रहेगा। थोड़ा ध्यान से चलें। रूका हुआ सरकारी काम बनने के योग हैं। नई प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। नया वाहन लेने के योग हैं। यात्रा का योग है। संतान सुख मिलेगा। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है थोड़ा आराम से और सोच समझ कर चलें।
उपायः गायत्री मंत्र का जाप करें और ग़रीबों को लाल वस्त्र का दान करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। पहले से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मन में कुछ परेशानी बनी रह सकती है। रुके हुए काम धीरे-धीरे बन जाऐंगे। रुके पैसे भी आने शुरू हो जाएंगे। पुरानी प्रॉपर्टी बिकने के योग हैं। सरकारी नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल जाऐग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को हल्दी का दान करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा और आमदनी भी अच्छी रहेगी। रुके हुए काम भी बनेंगे और रुका हुआ धन भी वापस आएगा। नई प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। आय जुड़ी परेशानी खत्म होगी। नया वाहन लेने का योग है। यात्रा का योग बन रहा है। कोई नया व्यापार शुरू होने का भी योग है। मन थोड़ा ख़राब रहा सकता है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। रोजगार की तलाश में हैं तो परेशानी दूर होगी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनका प्रमोशन भी हो जाएगा। लव लाइफ़ के लिए भी बेहतर समय है।
उपायः शनि देव जी को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। कारोबार में सफलता ज़रूर मिलेगी। आमदनी भी अच्छी होगी। प्रॉपर्टी लेने का योग है। नया वाहन लेने का योग है। रुके हुए पैसे वापिस आएंगे। मन में जो परेशानी चल रही है उससे भुला दें, क्योंकि सभी परेशानियां अपने आप ठीक हो जाएंग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय काफ़ी अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को खाना खिलाएं।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में थोड़ी परेशानी रहेगी लेकिन धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जाएग़ी। रुके हुए काम बनेंगे। उधार देने से बचें। थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। शांति बनाए रखें और प्रेम से चलें।
उपायः ग़रीबों को काले छोले का दान करे।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8