पूर्वी दिल्ली में दांव पर केजरीवाल की प्रतिष्ठा

-सीएम केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी में आतिशी का है दूसरा स्थान
-विधायकों-सांसदों को केजरीवाल से बात करने को आतिशी से करना होता है संपर्क
-भाजपा के गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर लवली से है आतिशी का मुकाबला
भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव का खुमार दिल्ली वालों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दिल्ली की तपती गर्मी में भी उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। दिल्ली की सात में से पूर्वी दिल्ली की सीट आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। क्योंकि यहां से आप के टिकट पर आतिषी चुनाव लड़ रही हैं। बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी में आतिशी की हैसियत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरे स्थान की है। पार्टी के पार्षदों, विधायकों और सांसदों को भी पार्टी प्रमुख से मुलाकात करने के लिए पहले आतिशी से संपर्क साधना होता है। यदि वह कारण से संतुष्ट हों तभी मुख्यमंत्री से पार्टी के जनप्रतिनिधियों की मुलाकात हो सकती है। ऐसे में यह सीट आम आदमी पार्टी के लिए हॉट सीट बनी हुई है। पार्टी के ज्यादातर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्वी दिल्ली सीट पर डेरा डाल रखा है। अपने उम्मीदवार की नजरों में चढ़ने के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है।

कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली

दिन-रात प्रचार में जुटे नौ विधायकः
पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में जंगपुरा, ओखला, त्रिलोकपुरी, कोंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर, शाहदरा और विश्वास नगर सीट आती हैं। इनमें से विषश्वास नगर सीट को छोड़कर 9 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। खास बात है कि दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल की शाहदरा सीट भी इसी लोकसभा क्षेत्र में आती है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आवास और चुनाव क्षेत्र भी इसी लोकसभा क्षेत्र में है। पार्टी के सभी विधायकों ने यहां चुनाव प्रचार में जान फूंक रखी है। अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और वर्तमान विधायकों को जनवरी-फरवरी में फिर से पार्टी प्रमुख के सामने टिकट के लिए जाना है।
गंभीर और लवली से है मुकाबलाः
आम आमदी पार्टी की आतिशी का मुकाबला पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा के गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है। हालांकि आप ने उम्मीदवार के रूप में आतिशी के नाम की घोषणा कई महीने पहले कर दी थी। लेकिन कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और क्रिकेटर के मैदान से सियासी अखाड़े में उतरने वाले भाजपा के गौतम गंभीर के मैदान में आ जाने के बाद इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। हालांकि आतिशी के दो मतदाता पहचान पत्रों वाले आरोपों पर गंभीर के पलटवार ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
1,90,463 से जीती थी भाजपाः
2014 के चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी। भारतीय जनता पार्टी के महेष गिरी ने आम आदमी पार्टी के राजमोहन गांधी को 1,90,463 वोट से हराया था।
कुल मतदाताः
जनवरी में हुई मतगणना के मुताबिक पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 19 लाख, 45 हजार 141 है। इनमें से 14,809 मतदाता रक्षा सेवाओं में कार्यरत हैं। इसके अलावा इस सीट पर कुल 36,890 युवा मतदाताओं को अप्रैल महीने में जोड़ा गया है। जिनमें से 21,444 पुरूष व 15,386 महिला मतदाता हैं। इस सीट पर कुत मतदान बूथ की संख्या 1,844 है।
दिल्ली में 2.54 लाख नए युवा मतदाताः
बता दें कि चुनाव के मद्देनजर दिल्ली निर्वाचन आयोग ने पूरी दिल्ली में 18 से 19 साल के बीच के 2 लाख 54 हजार 723 नए मतदाताओं को जोड़ा है। इनमें से 1,50,979 लड़के और 1,03,701 लड़कियां शiमिल हैं।
सियासी अखाड़े में हैं यह उम्मीदवारः
इस सीट पर कुल 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के साथ कुछ निर्दलीय भी षामिल हैं। सूची निम्न प्रकार से हैः-

1.अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस
2.आतिशी, आम आदमी पार्टी
3.गौतम गंभीर, भाजपा
4.संजय गहलोत, बहुजन समाज पार्टी
5.अजय चौधरी, आपकी अपनी पार्टी
6.अनुपम त्रिपाठी, भारतीय किसान पार्टी
7.अमानुल्ला अहमद, भारतीय इनसान पार्टी
8.डॉ कृष्ण सिंह चौहान, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
9.दीप्ति नदेला, पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया
10.डी दुर्गा प्रसाद, चेलेंज पार्टी
11.नीरू मोंगिया, प्रिज्म
12.मुकेष जेडली, उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी
13.मोहन लाल षर्मा, सत्य बहुमत पार्टी
14.मंजीत सिंह, राष्ट्र निर्माण पार्टी
15.मंजू छिब्बर, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
16.सतीष कुमार प्रजापति, मजदूर किरायेदार विकास पार्टी
17.सुरेंदर गुप्ता, नेषनल अपनी पार्टी
18.हाफिज बुरहानुद्दीन, दि नेषनल रोड मेप पार्टी ऑफ इंडिया
19.हितेष कुमार, जय प्रकाष जनता दल
20.अषोक सुराना, निर्दलीय
21.मनोज कुमार गुप्ता, निर्दलीय
22.रवि कुमार, निर्दलीय
23.रहीमुद्दीन षाह, निर्दलीय
24.राज कुमार धींग्या, निर्दलीय
25.षिव कुमार, निर्दलीय
26.हरबलविंदर सिंह, निर्दलीय