-एग्जिट पोल्स में बहुमत से दूर नजर आ रही भाजपा
-23 दिसंबर को आएंगे विधानसभा चुनाव के नेतीजे
टीम एटूजेड/ नई दिल्ली
महाराष्ट्र और हरियाणा में झटके खाने के बाद झारखंड में भी भाजपा के लिए सत्ता में वापसी की राह आसान नहीं है। एग्जिट पोल्स के नतीजों पर भरोसा करें तो भाजपा सरकार बनाने के बहुमत से बहुत दूर नजर आ रही है। किसी भी सर्वे में भाजपा को 32 से ज्यादा सीटें मिलती नजर नहीं आ रहीं। बता दें कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीट हैं और सरकार बनाने के लिए कम से कम 41 सीटों की जरूरत होती है।
सीएम बतौर हेमंत सोरेन आगेः
एग्जिट पोल्स में कराए गए सर्वे के मुताबिक झारखंड के संभावित मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद हेमंत सोरेन बने हैं। इस मामले में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरे दलों से आगे है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार 29 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री बतौर अपनी पहली
पसंद हेमंत सोरेन को बताया है। मौजूदा मुख्यमंत्री रघुबर दास को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताने वाले 26 फीसदी लोग हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के नेता बाबूलाल मरांडी लोगों पसंद के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।
एग्जिट पोल्स के नतीजों पर एक नजरः
पार्टी/गठबंधन सीवोटर-एबीपी आजतक-एक्सिस टाइम्स नाउ
भाजपा+ 32 22-32 28
कांग्रेस+ 35 38-50 44
आजसू 5 2-4 —
अन्य 9 7-12 9
कुल सीट : 81
बहुमत : 41
2014 में कुछ इस तरह रहे थे परिणामः
पार्टी सीटें
भाजपा- 37
आजसू -5
झामुमो -19
झाविमो -8
कांग्रेस -6
अन्य -6
कुल -81