-अनुष्का शर्मा कप्तान और सयाली सतघरे होंगी टी-20 मैचों की उप कप्तान
विजय कुमार/ नई दिल्ली 27 अगस्त।
महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के आगामी भारत दौरे के लिए इंडिया ए की टीम और कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस दौरे में तीन टी-20, तीन वनडे और एक मल्टी-डे मुकाबला खेला जाएगा। तीन मैचों की टी-20 सीरीज न्यू चंडीगढ़ में, जबकि तीन वनडे मुकाबले पीसीए स्टेडियम, मोहाली में खेले जाएंगे। दौरे का समापन धर्मशाला में होने वाले मल्टी-डे मुकाबले के साथ होगा।
टी-20 के लिए इंडिया ए टीमः
अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, मिन्नू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिंतिमणि कलिता, शबनम शकील और सिमरन दिल बहादुर।
वनडे के लिए इंडिया ए टीमः
यास्तिका भाटिया (कप्तान-विकेट कीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनिशा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेट कीपर), मिन्नू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमणि कलिता, शबनम शकील और अक्षिता भगत।
मल्टी-डे मुकाबले के लिए इंडिया ए टीमः
यास्तिका भाटिया (कप्तान-विकेट कीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनिशा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, ममता मडिवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिब्यदर्शिनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिंतिमणि कलिता, शबनम शकील और अक्षिता भगत।
कार्यक्रमः तारीख, मुकाबला, समय और स्थान-
12 सितंबर, पहला टी20, शाम 6 बजे, न्यू चंडीगढ़
15 सितंबर, दूसरा टी20, शाम 6 बजे, न्यू चंडीगढ़
17 सितंबर, तीसरा टी20, शाम 6 बजे, न्यू चंडीगढ़
20 सितंबर, पहला वनडे, दोपहर 2 बजे, पीसीए स्टेडियम, मोहाली
23 सितंबर, दूसरा वनडे, सुबह 9 बजे, पीसीए स्टेडियम, मोहाली
25 सितंबर, तीसरा वनडे, दोपहर 2 बजे, पीसीए स्टेडियम, मोहाली
29 सितंबर एवं 2 अक्टूबर, मल्टी-डे मुकाबला, सुबह 9ः30 बजे, धर्मशाला


