“एक समय में एक मैच पर ध्यान देती हूंः शिवी शर्मा

-महिला दिल्ली प्रीमियर लीगः अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स

एसएस ब्यूरोध् नई दिल्ली, 24 अगस्त।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज महिला टीम को 10 रन से हराया और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बनाए। शिवी शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर नौ चैकों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। उपासना यादव ने 42 गेंदों पर 43 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान आयुषी सोनी ने 17 रन का योगदान दिया।
अपनी बल्लेबाजी के बारे में शिवी शर्मा ने कहा, “जब भी मैं मैदान पर उतरती हूं, तो एक समय में एक मैच पर ध्यान देती हूं। अतीत में जो कुछ हुआ, वह हमारे लिए अच्छा है अगर टीम ने जीत हासिल की है, लेकिन अभी और मैच बाकी हैं। इसलिए मैं अगले मुकाबले पर ध्यान केंद्रित रखना चाहती हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं।”
शिवी शर्मा ने आगे कहा, “आज की पारी और कल की पारी में ज्यादा अंतर नहीं था। कल हम लक्ष्य का पीछा कर रहे थे, इसलिए मैंने गेंद की मेरिट के हिसाब से खेला। आज हमें लक्ष्य निर्धारित करना था, इसलिए टीम के लिए हम जितने अधिक रन बना सकते थे, उतना बेहतर था। मैं बस मैच की परिस्थिति के अनुसार खेलना चाहती थी।”
पिच के बारे में शिवी शर्मा ने कहा, “विकेट बहुत अच्छे हैं और निश्चित रूप से बल्लेबाजों की मदद करते हैं। चाहे हम लक्ष्य का पीछा कर रहे हों या लक्ष्य निर्धारित कर रहे हों, अगर मैं गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलूं तो मुझे लगता है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकती हूं।”
शिवी शर्मा ने क्रिकेट में अपने सफर और खेलों में शुरुआती रुचि के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा से खेलों में रुचि रही है। मैं क्रिकेट और फुटबॉल सहित अलग-अलग खेल खेलती थी और काफी गली क्रिकेट भी खेला है। मैं लड़कों के साथ फुटबॉल भी खेलती थी। मेरे खेल शिक्षक अक्सर मुझसे कहते थे कि मुझे जिस खेल में रुचि है, उसकी अकादमी में शामिल हो जाना चाहिए।”
शिवी शर्मा ने आगे कहा, “बाद में जब मैंने स्कूल बदला, तो इंटर-हाउस प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों का क्रिकेट मैच हुआ। मैंने कुछ छक्के लगाए और मेरे खेल शिक्षकों ने एक बार फिर मुझे क्रिकेट अकादमी में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। मुझे पहले से ही खेलों में रुचि थी और जब मैंने क्रिकेट को गंभीरता से खेलना शुरू किया तो यह रुचि और बढ़ गई। इसी तरह मैं आज यहां तक पहुंची हूं।”
142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की शुरुआत खराब रही और शुरुआती ओवर में ही निशिका सिंह तीन गेंदों पर खाता खोले बिना आउट हो गईं, जिससे टीम का स्कोर 1 विकेट पर 1 रन हो गया। इसके बाद प्रिया पुनिया और तनीष्का सिंह ने 36 रन की साझेदारी की, लेकिन पुनिया 10 रन बनाकर आउट हो गईं।
तनीष्का ने 44 गेंदों पर छह चैकों की मदद से 46 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए पारी को संभाले रखा। उन्होंने कप्तान श्वेता सहरावत के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की। सहरावत ने 23 गेंदों पर 27 रन बनाए।
हालांकि, नॉर्थ दिल्ली ने लगातार महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट हासिल किए। तनीष्का 14वें ओवर में 72ध्3 के स्कोर पर आउट हुईं, जबकि इसके तुरंत बाद सहरावत भी 94ध्4 के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद एकता भड़ाना चार रन बनाकर आउट हुईं, जिससे साउथ दिल्ली को अंतिम दो ओवर में 28 रन की जरूरत रह गई।
तनिषा सिंह 19 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि दिशा नागर ने छह गेंदों पर नाबाद नौ रन बनाए। इसके बावजूद साउथ दिल्ली की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। नॉर्थ दिल्ली की ओर से नाजमा सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 2ध्28 का प्रदर्शन किया। रेशिका बेनीवाल, अपेक्षा आनंद और प्रिया मिश्रा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इस 10 रन की जीत के साथ नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने दो मैचों में दो जीत दर्ज कर ली हैं और महिला क्च्स् 2026 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं।