लॉकडाउन में पुलिस का मानवीय चेहरा

-लोगों की मदद के लिए उठ रहे पुलिस के हाथ
-जन्मदिन पर केक पहुंचा कर बच्चों में बांटी खुशी

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
लॉकडाउन के दौरान फिलहाल सरकार ने कुछ ढील जरूरी दी है, लेकिन कोरोना को हराने के लिए लोगों को अपने घरों में बंद रहना जरूरी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के हाथ लोगों की मदद के लिए उठते दिखाई दे रहे हैं। एक ओर जहां दिल्ली पुलिस बिना मतलब बाहर घूमने वालों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। दूसरी ओर लोगों को जरूरी चीजें मुहैया कराने में भी दिल्ली पुलिस के लोग आगे आ रह हैं। ऐसा ही एक मामला विकासपुरी से सामने आया है।

यह भी पढ़ेंः-  तीन लेडी किलर्स ने मचाई थी दिल्ली दंगों में तबाही! http://a2z-news.com/three-lady-killers-caused-havoc-in-delhi-riots/

विकासपुरी थाने से बीट आफिसर प्रेम मीणा और कैलाश मीणा जैसे ही विकासपुरी की एक कालोनी में केक लेकर पहुंचे तो वंश त्यागी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। छोटे से वंश को उम्मीद ही नहीं थी कि वह लॉकडाउन में अपने जन्मदिन पर केक काट पाएगा। लेकिन उसकी खुशियों में विकासपुरी थाने के पुलिसकर्मियों ने पंख लगा दिए। जी हां, मौका था विकासपुरी सुधार समिति के चेयरमैन विकास त्यागी के पुत्र वंश त्यागी के जन्मदिन का।

यह भी पढ़ेंः- 11 से 17 मई, आपका साप्ताहिक भविष्यफल: http://a2z-news.com/may-11-to-17-your-weekly-horoscope/

विकासपुरी थाने के एसएचओ महेंद्र सिंह दहिया ने केक के साथ वंश को जन्मदिन की शुभकामनाओं का एक संदेश भी भेजा था। पुलिस की ओर से वंश के जन्मदिन पर केक और शुभकामना संदेश पाकर पूरा त्यागी परिवार खुशी से झूम उठा।