30 और 31 मार्च को जमा करा सकेंगे हाउस टैक्स

-दोनों दिन खुले रहेंगे नगर निगम के संपत्ति कर कार्यालय

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली।
करदाताओं की सुविधा हेतु दिल्ली नगर निगम के सभी संपत्ति कर कार्यालय 31 मार्च 2025 (राजपत्रित अवकाश) को भी खुले रहेंगे। दिल्ली नगर निगम के सभी संपत्ति कर कार्यालय जोनल व मुख्यालय स्तर पर करदाताओं की सुविधा हेतु 31 मार्च 2025 राजपत्रित अवकाश को भी सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक खुले रहेंगे। ताकि सभी संपत्ति करदाता अपने संपत्ति कर का भुगतान समय पर कर सकें।
दिल्ली नगर निगम ने करदाताओं की सहायता के लिए संपत्ति कर कार्यालयों में पर्याप्त व्यवस्था की है। सभी संपत्ति करदाताओं को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने संपत्ति कर का भुगतान 31 मार्च 2025 को या उससे पहले करें।