अक्टूबर मास का राशिफलः जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

जानें 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपका जीवन, क्या होंगे उतार-चढ़ाव

मेषः 1 से 15ः स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आर्थिक पक्ष को लेकर मानसिक तनाव ख़त्म होने वाला है। व्यापार में जितनी मेहनत करेंगे उतना फल मेलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नौकरी में सफलता के योग हैं, प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय है।
16 से 31ः व्यापारियों के लिए समय ठीक रहेगा। धीरे-धीरे परेशानियां खत्म होंगी। मकान खरीदने के योग है। आमदनी अच्छी रहेगी, यात्रा का योग है। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। ख़ुश रहने की कोशिश करें, दीपावली अच्छी रहेगी।

वृषभः 1 से 15ः किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम का लाभ मिलेगा। अपने काम को और खुशियों के बारे में बोलना कम करें, क्योंकि नज़र लग सकती है। अपने आसपास की गतिविधियों पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य का खास खयाल रखें।
16से 31ः यह समय आपके लिए ऊर्जा लेकर आऐगा। काम के लिये अच्छे अवसर मिलेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है, थोड़ा शांति से चलें। यात्रा के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ख़र्च ज़्यादा होगा।

मिथुनः 1 से 15ः इस राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। व्यापार में वृद्धि के साथ धन लाभ होगा। रूका हुआ पैसा आने के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा, अच्छे पद पर नियुक्ति हो सकती है। दूसरों के मामलों में न पड़ें। काम पर ध्यान दें समझदारी बनाए रखें।
16 से 31ः नया व्यापार शुरू होने और धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी मिलने के योग हैं। रुके हुए काम बनेंगे, परेशानियां दूर होंगी। इष्ट-मि़त्रों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दीपावली का त्योहार अच्छा रहेगा।

कर्कः 1 से 15ः शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना लाभदायक रहेगा। सबसे अच्छा समय है। अचानक धनलाभ हो सकता है। व्यापारियों को मेहनत का लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है। रुके हुए काम बनेंगे। समय अच्छा है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
16 से 31ः ख़र्च ज़्यादा होगा। मकान में तोड़-फोड़ ठीक करने या नया मकान बनाने का योग है। रुके हुए काम बनेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पार्टनरशिप वाले काम में रुकावटें आ सकती हैं। छात्रों के लिये समय अच्छा है। दीपावाली अच्छी रहेगी।

सिंहः 1 से 15ः परेशनियां थोड़ी कम होंगी। धन लाभ होगा, व्यापार अच्छा रहेगा। किसी अपने से धोखा मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। रुके हुए काम बनेंगे, रुका हुआ पैसा आने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
16 से 31ः कारोबार के लिये अच्छा समय है। यश, इज़्ज़त, मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों के लिये समय अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पुरानी बीमारी दूर हो सकती है। आय में बढ़ोतरी के योग हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्याः 1 से 15ः जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान रखें। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। जातकों के लिए अच्छी आय के योग हैं। शेयर बाजार में पूंजी निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, दीपावली का त्योहार ठीकठाक रहेगा।
16 से 31ः ख़र्च ज़्यादा होगा। मानसिक तनाव रहेगा। बिना वजह की परेशानियां रह सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। माह की समाप्ति तक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। व्यापार ठीक रहेगा। रुके काम बन सकते हैं।

तुलाः 1 से 15ः नौकरी पेशा लोगों के लिये अचछा समय है। छुट्टी और प्रमोशन मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग हैं। व्यापारियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। मानसिक तनाव रह सकता है। रुके हुए काम बनने के योग हैं। युवाओं के लिये समय अच्छा है।
16 से 31ः व्यापार अच्छा रहेगा। दूर-पास की यात्रा का योग बन सकता है। ज़मीन पर इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। नए घर के योग बनेंगे। ग़ुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। ख़र्च अधिक होगा। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। शारीरिक व मानसिक तनाव रह सकते हैं।

वृश्चिकः 1 से 15ः जातकों के लिए समय अच्छा है। विदेश यात्रा के योग हैं। नौकरी मिल सकती है। ज्यादा से ज्यदा ख़ुश रहने की कोशिश करें। रुका हुआ पैसा मिलेगा, किसी को भी उधार सोच समझ कर दें। किसी काम में जल्दबाजी न करें। धोखा भी मिल सकता है।
16 से 31ः रोज़गार के लिए अच्छा समय है। मानसिक तनाव रह सकता है। पार्ट्नर से बिगड़ सकती है। धन लाभ और अधिक खर्च होने के योग हैं। दान पुण्य और सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें। दीपावाली के त्योहार अच्छे रहेंगे।

धनुः 1 से 15ः जातकों के लिए अच्छा समय है। अपने काम से काम रखें, किसी के मामले में नहीं पड़ें। लोगों के साथ मिलना-जुलना जारी रखें। मेहनत का फल मिलेगा। गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
16 से 31ः व्यापारियों के लिये समय बहुत अच्छा रहेगा। आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ छुट्टी पर जाने के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दीपावली पर खर्च होगा।

मकरः 1 से 15ः समय बहतरीन है। ख़र्चा ज़्यादा हो सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। मेहनत का फल मिलेगा।
16 से 31ः मानसिक तनाव रह सकता है। मन में अशांति रहेगी। योगा का सहारा लें। छात्रों के लिये अच्छा समय है। परिवार में ख़ुशियों का माहौल रहेगा। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं। गुस्से को काबू में रखें और मन को शांत रखें। सफलता मिल सकती है।

कुंभः 1 से -15ः व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन ख़र्च ज़्यादा होगा। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत कमी रह सकती है। धार्मिक कर्म, पूजा-पाठ पर में ध्यान लगाना शुरू करें। परिवार में ख़ुशियों का माहौल होगा। शत्रु पराजित होंगे।
16 से 31ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परेशानियां धीरे धीरे कम होंगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। बेराजगारों को नौकरी मिल सकती है। छोटी-मोटी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। दीपावाली अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मीनः 1 से 15ः व्यापारियों के लिये ये समय अच्छा है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापारियों को कारोबार में अचानक धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है। धीरे धीरे सब ठीक हो जाऐगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसकी वजह से जॉब ऑफ़र निकल सकता है।
16 से 31ः जातकों के लिए अच्छा समय है, यात्रा के योग हैं। व्यापारियों को पार्टनरशिप से लाभ होगा। नई योजना पर निवेश कर सकते हैं। किसी से धोखा मिल सकता है। ग़ुस्से पर काबू रखें, बनते काम बिगड़ सकते हैं। नए वाहन के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं।

 

शिवम गोयल,
ज्योतिषी एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ
मोः 9413247699