नवंबर मास का राशिफलः जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

जानें 1 नवंबर से 30 नवंबर तक कैसा रहेगा आपका जीवन, क्या होंगे उतार-चढ़ाव

मेषः 1 से 14ः आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मिले-जुले परिणामों से संतोष करना होगा। नौकरी, आर्थिक स्थिति, प्रमोशन की स्थिति में तेज़ी से सुधार होगा। रुके काम बनेंगे, रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं। पुराने क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी।
15 से 30ः क़र्ज़ मुक्ति के योग हैं। आमदनी अच्छी होगी। व्यापारियों व छात्रों के लिए समय अच्छा है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। ग़ुस्सा क़ाबू में रखें और शांत रहें। काम अपने आप बनेगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभः 1 से 14ः समय ठीक-ठाक है। मानसिक तनाव और परेशानी हो सकती है। आय में कमी रहेगी। नए काम में इन्वेस्ट ना करें, नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खर्चे के योग हैं। कारोबार में लाभ मिलेगा।
15 से 30ः इस समय में आपको शांति से चलना होगा। वैवाहिक या प्रेम संबंधों में वाद-विवाद हो सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दैनिक जीवन में खर्च अधिक रहेगा।

मिथुनः 1 से 14ः समय शुभ है। व्यापार बढ़ेगा और धन लाभ होगा। रूका हुआ पैसा आने के योग हैं। समाज में इज़्ज़त बनेगी, कोई अच्छा पद मिल सकता है। आमदनी होगी। प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा।
15 से 30ः नए बिजनेस के योग हैं। धन का लाभ होगा। बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। नई नौकरी मिलने के योग हैं। रुके काम बनेंगे। परेशानी दूर करने में किसी का साथ मिलेगा। भाग्य साथ देगा।

कर्कः 1 से 14ः ख़र्चा ज़्यादा होने के योग है। शत्रु परेशान कर सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आमदनी ठीक रहेगी। इन्वेस्टमेंट के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा।
16 से 30ः ख़र्चा ज़्यादा होगा। तोड़-फोड़ ठीक करने या नया कुछ बनाने का योग हैं। रुके हुए काम बन जाऐंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पार्ट्नर्शिप वाले काम में रुकावटें आ सकती हैं। शांति से चले।

सिंहः 1 से 14ः व्यापार और नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। आमदनी अच्छी होगी। ख़र्च भी होगा। परिवार वालों में मेलजोल बढ़ेगा। मनमुटाव ख़त्म होंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है।
15 से 30ः व्यापारियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अच्छा लाभ होगा और आमदनी भी अच्छी होगी। नई प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। संतान प्राप्ति के योग हैं। मन अच्छा रहेगा। दूर-पास की यात्रा का योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा।

कन्याः 1 से 14ः मेहनत का फल मिलेगा। दोस्त आपकी मदद करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जितना हो सके ख़ुश रहें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। ख़र्चा ज़्यादा होगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं।
15 से 30ः आपका मन दिमाग़ सब शांत होगा। यात्रा के योग हैं। आपके विचार भी अच्छे होंगे। पार्टनरशिप में नया काम शुरू हो सकता है। समय रहते परेशानियां खत्म हो जाएंगी। पॉज़िटिव सोच बनाए रखें। प्रमोशन के योग हैं।

तुलाः 1 से 14ः यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। आय अच्छी रहेगी। छात्रों के लिये समय अच्छा है। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ होगा।
15 से 30ः थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी। छोटी-छोटी बातें से तनाव रहेगा। खुश रहने का प्रयास करें। छात्रों को मेहनत करनी होगी। सावधान रहें, धोखा मिल सकता है।

वृश्चिकः 1 से 14ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। व्यापार या शेर मार्किट पैसा लगाना अच्छा रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। आमदनी बनी रहेगी। दुर्घटना का भी योग है।
15 से 30ः मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आमदनी और स्वास्थ्य ठीक रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। नए इन्वेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। नया वाहन लेने का योग है। व्यापार सही रहेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनुः 1 से 14ः स्वास्थ्य का ध्यान रखे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बाहर का खाना नहीं खाएं। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। मानसिक तनाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। नौकरीपेशा लोगों का समय ठीक है।
15 से 30ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों का समय ठीक है, प्रमोशन के योग हैं। ख़र्चा भी होगा। इन्वेस्टमेंट नहीं करें। उधार देने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

मकरः 1 से 14ः समय अच्छा है। व्यापार अच्छा रहेगा, आमदनी होगी। सरकारी नौकरी और सरकारी काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें। दैनिक गतिविधियों पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी लेने के योग हैं।
15 से 30ः स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रुका हुआ पैसा वापिस मिलेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। ख़र्चा ज़्यादा होगा लेकिन आमदनी भी अच्छी होगी। पिता का अच्छा साथ मिलेगा। नए काम और नई प्रापटी्र आने के योग हैं।

कुंभः 1 से 14ः परिवार में प्रेम भाव बना रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। ख़र्च के साथ आमदनी होगी। नए काम की योजनाऐं बनेंगी। लव लाइफ़ में सकारात्मक समाचार मिलेगा। ग़ुस्सा कम करें।
15 से 30ः लंबे समय से चले आ रहे केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। घर, दुकान आदि बनवाने के योग हैं। रुके काम बनेंगे। ख़ुश ख़बरी मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी।

मीनः 1 से 14ः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मन में खुशी रहेगा, काम बनेंगे। व्यापार और आमदनी में सुधार होगा। ठीक होगा आमदनी ठीक होगी। ये समय अपना शांत होगा ख़ुशमिज़ाज वाला होगा। रुके हुए काम बनेंगे।
15 से 30ः किसी के साथ लेन-देन ना करे, उधार देने से पहले विचार करें। नौक़री वालों के लिए अच्छा समय है। इस समय की हुई इन्वेस्टमेंट आपको अच्छी आमदनी देगी। नए वाहन के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शिवम गोयल
ज्योतिषी एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ