-ग्रहों के सेनापति, ग्रहों के राजकुमार और गुरू-शनि के संयोग से बन रहा महासंयोग
आचार्य रामगोपाल शुक्ला/ नई दिल्लीः 19 सितंबर, 2022।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह सप्ताह कई राशियों के जातकों के लिए विशेष अवसर लेकर आया है। बीते 17 सितंबर को सूर्य देव अपना राशि परिवर्तन कर चुके हैं। सूर्य देव अभी कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। दूसरी ओर 24 सितंबर, 2022 को महा राजयोग बनने जा रहे हैं। ऐसा महा संयोग पूरे 59 साल बाद बन रहा है। बता दें कि वर्तमान में गुरु और शनि देव वक्री अवस्था में चल रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह उच्च के होकर वक्री अवस्था में हैं। वहीं 24 सितंबर को शुक्र देव अपनी तुला राशि की यात्रा पूर्ण करने के साथ कन्या राशि में गोचर करके नीचभंग राजयोग बनाएंगे।
इसके साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग, भ्रद राजयोग और हंस राजयोग बन रहा है। खास बात है कि नीच भंग राजयोग भी दो प्रकार से बन रहे हैं। इसलिए इन राजयोगों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय व्यापार और करियर में सफलता के साथ जबरदस्त धनलाभ हो सकता है।
आप भी जानिये कि आपके सितारे क्या कहते हैं?
मेषः महासंयोग के चलते आपको संपत्ति के व्यापार आदि से लाभ होगा। जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं। आपको साझेदार से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा। ऑफिस में मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषः महासंयोग के चलते राजयोग बनने से इस राशि के लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव 18 अक्टूबर तक नीच अवस्था में विराजमान रहेंगे। इसलिए आपकी गोचर कुंडली में नीच भंग राजयोग बनेगा। साथ ही लाभ स्थान पर देव गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छे धनलाभ के योग हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। शनि देव आपके भाग्य स्थान पर विराजमान हैं। अतः जिन लोगों का व्यापार लोहा, शराब, पेट्रोलियम के पदार्थ से जुड़ा हुआ है उन लोगों को इस समय अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप लोगों को इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश से भी लाभ होगा। साथ ही नवपचंम और समसप्तक योग भी बना हुआ है। इसलिए आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आपको पेट से संबंधित रोग हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें।
मिथुनः महासंयोग के चलते आपको भाग्य का साथ मिलेगा, समय शुभ है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। बीमारी आदि का पता चलेगा लेकिन जल्द ही छुटकारा पा लेंगे। कोई नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए गए निर्णय बड़ा लाभ देंगे, पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप लोगों की गोचर कुंडली के केंद्र भाव में हंस नाम का राजयोग बन रहा है। इस समय आपको करियर और व्यापार मे आशातीत सफलता मिलेगी। साथ ही आपको जीवनसाथी के माध्यम से धनलाभ होगा। जो लोग शिक्षा और राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन लोगों को यह समय शानदार साबित हो सकता है। कोई बड़ा पद मिल सकता है। इस समय आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वहीं केंद्र में 3 शुभ ग्रह विराजमान हैं। इसलिए आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय आपको मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
कन्याः महासंयोग की वजह से आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह इस समय उच्च अवस्था में विराजमान हैं। इसलिए आपको कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं भाग्य और धन के स्वामी होकर शुक्र ग्रह नीच भंग राजयोग बना रहे हैं। इसलिए आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नई जॉब ऑफर आ सकता है। जो लोग मीडिया, फिल्म की लाइन से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपके अटके हुए काम बनेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
वृश्चिकः किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संचित धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से संबंध ठीक रहेंगे। आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं। खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है।
धनुः ग्रहों के महासंयोग की वजह से आपकी गोचर कुंडली में हंस, नीचंभंग और भद्र नाम का राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे भविष्य में मुनाफा होगा। व्यापार में नए ऑर्डर आ सकते हैं। आप इस समय व्यापार से संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। जो लाभकारी सिद्ध होगी।
मीनः ग्रहों के महासंयोग की वजह से आपको इस सप्ताह कहीं से अचानक धन लाभ होने की आशा है। आप किसी शुभ कार्य पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आपको पारिवारिक खुशी मिल सकती है, यदि विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी गोचर कुंडली में शनि देव लाभ स्थान पर विराजमान हैं। नीचभंग और भद्र नाम का राजयोग बना हुआ है। जिससे आपको इस समय नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। इस समय आपको व्यापार में नए ऑर्डर मिलेंगे। जिससे लाभ होगा। वहीं नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।