-केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 3 नवंबर।
देश के पहले डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और आयरन मैन “भारत रत्न” सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के मौके पर, भारत भारती दिल्ली की तरफ से राजधानी के पंजाबी बाग इलाक़े में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। इस मौक़े पर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के प्रति कमिटमेंट पर ज़ोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज, पंजाबी बाग में हुआ, जिसमें दिल्ली मैं निवास करने वाले देश के अलग-अलग राज्यों से आए 1200 से ज्यादा लोगों और दिल्ली में रहने वाले 40 एक्स-सर्विसमैन ने अपने ट्रेडिशनल पोशाक में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता की एक खूबसूरत तस्वीर पेश की।
भारत भारती के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनय भाई पत्रले, आरएसएस दिल्ली प्रान्त के संघचालक डॉ. अनिल अग्रवाल जी , बीजेपी पश्चिमी दिल्ली की साँसद कमलजीत सहरावत, एमएलए और दिल्ली भारत भारती के अध्यक्ष कैलाश गंगवाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जगन्नाथ कुंज बिहारी और कई अन्य महत्वपूर्ण लोग मंच पर मौजूद रहे। भारत भारती के वरिष्ठ अधिकारियों में उत्तर भारत प्रभारी मोहम्मद इरफान अहमद और धारा सिंह ने मंच संचालन की भूमिका निभाई, श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीलम गोयल, भारत भारती दिल्ली की पूरी टीम और दिल्ली सरकार के कई अधिकारी शामिल थे।


