मॉन्टफोर्ट स्कूल के विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति

-‘भारत की सभ्यता से आधुनिकता तक का सफर’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 01 नवंबर।
दिल्ली के अशोक विहार स्थित मॉन्टफोर्ट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटक और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की गौरवशाली सभ्यता, इतिहास, संस्कृति, ज्ञान और परंपराओं की शानदार झलक पेश की।
कार्यक्रम में दिल्ली की शिक्षा निदेशक अंकिता आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि दिल्ली प्रांत के प्रोविंशियल सुपीरियर रेव. ब्रदर थम्पी एलेक्स विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर जॉय थॉमस ने अंकिता आनंद का आभार व्यक्त किया।