डीजेए चुनावः थपलियाल अध्यक्ष, के पी मलिक महासचिव चुने गए

-दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
-सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न, 23 को पत्रकार सम्मेलन

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया से सम्बद्ध दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव में खेल टुडे के संपादक राकेश थपलियाल को अध्यक्ष, दैनिक भास्कर के राजनीतिक संपादक केपी मलिक को महासचिव और राष्ट्रीय समाचार के संपादक नरेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर उषा पाहवा, ज्ञानेंद्र सिंह, सुजान सिंह और पंकज कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। नई चुनी गई कार्यकारिणी द्वारा 23 जनवरी को दिल्ली के पत्रकारों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी रास बिहारी ने नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव की घोषणा की। सचिव पद पर हीरेंद्र राठौर, रणवीर सिंह और जीएन शर्मा चुने गए हैं।
2020 से 2022 के कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी सदस्य के लिए आनन्द राणा, अशोक किंकर, फजले गुफरान, नफे राम यादव, अशोक बर्थवाल, संजय गुप्ता, सुनील बाल्यान, सुभाष चंद्र, राहुल कौशिक, अंजलि भाटिया, राजेश कुमार भसीन, प्रोबीर कुमार दत्ता, मनोज कुमार दीक्षित, दीप्ती अंगरिश और अमित कुमार को चुना गया है।
बता दें कि 16 जनवरी को नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख थी। अध्यक्ष पद पर एक, महासचिव पद पर एक और कार्यकारिणी सदस्य पद से नाम वापसी के बाद नई कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। डीजेए चुनाव की प्रक्रिया 2 दिसंबर 2020 को नामांकन पत्र भरने के साथ शुरू हुई थी।
उपाध्यक्ष

उषा पाहवा
ज्ञानेंद्र सिंह
सुजान सिंह
पंकज कुमार यादव

सचिव

रणवीर सिंह
हीरेंद्र राठौर
जीएन शर्मा

कार्यकारिणी सदस्य