दिल्ली BJP ने की 14 जिला अध्यक्षों की घोषणा

-तीन को लगातार दूसरी बार मौका, 4 को अंतराल के बाद फिर से मिली जिलों की कमान
-पार्टी ने की 105 प्रदेश परिषद सदस्यों की घोषणा की, कुछ पूर्व महापौर को मिला स्था

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली 26 मई।
लबे इंतजार एवं भारी उहापोह की स्थिति के बाद दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता (BJP) पार्टी ने अपने 14 नये जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तीन वर्तमान जिला अध्यक्षो को लगातार फिर से मौका दिया है तो चार पूर्व जिला अध्यक्षों को कुछ अंतराल के बाद फिर से वही जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश बीजेपी के संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नागपाल ने सोमवार को इसकी घोषणा की। पार्टी ने इसके साथ ही प्रदेश परिषद के लिये 105 सदस्यों के नामों की घोषणा भी की है। इसमें कई पूर्व महापौरों को भी स्थान दिया गया है।

सोमवार को घोषित जिला अध्यक्षों में विजेन्द्र धामा मयूर विहार, दीपक गाबा शाहदरा एवं चन्द्रपाल बक्शी पश्चिमी दिल्ली वर्तमान में भी जिला अध्यक्ष हैं। इन तीनों को फिर से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्षों की नई टीम में दो महिला जिला अध्यक्ष राज शर्मा गौतम को नजफगढ़ और माया बिष्ट को दक्षिणी दिल्ली का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
चार सोमवार को जारी जिला अध्यक्षों की सूची में अरविन्द गर्ग को चांदनी चौक, विनोद सहरावत को उत्तर पश्चिमी, वीरेन्द्र बब्बर को करोल बाग और मास्टर बिनोद कुमार को नवीन शाहदरा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। बता दें कि यह चारों पहले भी जिलों की कमान संभाल चुके हैं।
बीजेपी ने 105 नाम प्रदेश परिषद् सदस्यों में शामिल किये हैं। इनमें विधायक पवन शर्मा, मंत्री कपिल मिश्रा, कैलाश गहलोत, करतार सिंह तंवर, प्रद्युम्न राजपूत, संदीप सहरावत, राजकुमार चौहान, नीरज बैसोया, अनिल शर्मा, राजकुमार भाटिया, तिलक राम गुप्ता, पूनम भारद्वाज, जितेन्द्र महाजन, कुलवंत राणा, श्याम शर्मा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व महापौर सुभाष आर्य, प्रीति अग्रवाल, सुनीता कांगड़ा, नरेंद्र चावला एवं प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर के नाम प्रमुख हैं।