दिल्ली: व्यापार मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

-विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों से रूबरू होने का मौका
-सरस मंडप पर कलाकारों का जमावड़ा
-राज्य दिवसों पर भी होंगे विषेष आयोजन

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हो चुका है अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, और इसके साथ ही आगाज हो चुका है रंगारंग कार्यक्रमों का। यदि आप कला के शौकीन हैं और विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति ये रूबरू होना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। आप यहां आकर अलग अलग राज्यों की मशहूर नृत्य कला का आनंद ले सकते हैं। केवल यही नहीं आप यहां विभिन्न राज्यों की ललित कलाओं से भी रूबरू हो सकते हैं।

आपको बता दें कि इस बार व्यापार मेला केवल हॉल संख्या 7 से हॉल संख्या 12ए तक ही आयोजित हो रहा है। सीधे तौर पर कहें तो 25 फीसदी से भी कम जगह में इसे आयोजित किया जा रहा है। लेकिन फिर भी कोशिश की गई है कि व्यापार मेले की परंपरा कायम रहे। यहां रोजाना सरस मंडप के सामने जो कि हॉल संख्या 7 में लगाया गया है, पर आकर विभिन्न राज्यों के गीत-संगीत और नृत्य कला का आनंद उठा सकते हैं।
आईटीपीओ के अधिकारी राकेश पंवार का कहना है कि विभिन्न राज्यों के राज्य दिवसों के मौके पर भी उन राज्यों की विशेष कला का प्रदर्शन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में लोग विभिन्न राज्यों के गीत-संगीत और नृत्य कला का लुत्फ उठा सकते हैं। मेले के उद्घाटन के दिन भी अलग अलग हॉल्स में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ऐसे में सरस मंडप के सामने भारी संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
विभिन्न राज्यों के राज्य दिवसों पर कुछ इस तरह से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, यह सभी कार्यक्रम हंसध्वनि थियेटर में होंगे:-

DATE DAY SLOT Name of State
15.11.2018 Thursday 3.00 PM to 4.30 PM Nepal
16.11.2018 Friday 5.30 PM to 7.00 PM Uttar Pradesh
17.11.2018 Saturday 3.00 PM to 4.30 PM Tamil Nadu
5.30 PM to 7.00 PM              Manipur
18.11.2018 Sunday 3.00 PM to 4.30 PM Madhya Pradesh
5.30 PM to 7.00 PM Assam
19.11.2018 Monday 3.00 PM to 4.30 PM               Uttarakhand
5.30 PM to 7.00 PM Delhi
20.11.2018 Tuesday 5.30 PM to 7.00 PM Maharashtra
21.11.2018 Wednesday 3.00 PM to 4.30 PM                 Odisha
5.30 PM to 7.00 PM      Himachal Pradesh
22.11.2018 Thursday 5.30 PM to 7.00 PM Jharkhand
23.11.2018 Friday 5.30 PM to 7.00 PM West Bengal
24.11.2018 Saturday 3.00 PM to 4.30 PM Telangana
5.30 PM to 7.00 PM Bihar
25.11.2018 Sunday 3.00 PM to 4.30 PM Punjab
5.30 PM to 7.00 PM Haryana
26.11.2018 Monday 3.00 PM to 4.30 PM Jammu And Kashmir
5.30 PM to 7.00 PM