सामने आया कोरोना का कंडोम कनेक्शन

-बड़े पैक की ज्यादा हो रही खरीदारी
-ऑनलाइन खरीदारम में हुआ इजाफा

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
कोरोना के चलते एक ओर मास्क और सैनेटाइजर की मांग बढ़ी हुई है। दूसरी ओर 21 दिन के लॉकडाउन ने कंडोम्स की मांग बढा दी है। लोग जनरल स्टोर्स व कैमिस्ट षॉप से लेकर ऑनलाइन कंपनियों से कंडोम्स की खरीदारी कर रहे हैं।
एक बाजार विषेषज्ञ के अनुसार कई दुकानों पर तो कंडाम का स्टॉक खत्म हो गया है। बहुत सी कैमिस्ट षॉप्स ने निर्माता कंपनियों को 30 से 50 फीसदी तक ज्यादा माल भेजने के ऑर्डर दिए हैं। एक जनरल स्टोर संचालक के अनुसार उनके यहां जरूरी चीजों की मांग तो वही है लेकिन कंडोम्स की मांग में 30 से 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के चलते ष्षादीषुदा जोड़े और साथ में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिकाएं मैडिकल स्टोर्स, जनरल स्टोर्स से कंडोम खरीद रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन खरीदारी भी कर रहे हैं। लंबे लॉकडाउन के चलते बड़े पैक की मांग ज्यादा हो रही है।
एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने एटूजैड को बताया कि ष्षादीषुदा लोगों के साथ ही नए प्रेमी जोड़े एक दूसरे को ज्यादा समय दे पा रहे हैं। साथ ही काम करने वाले जोड़े भी अब घर पर रूककर एक दूसरे को ज्यादा समय दे पा रहे हैं।
ऐसे में लोगों का रोमांस का समय बढ़ गया है। इसकी वजह से उन्हें कंडोम की जरूरत पड़ रही है। यही कारण है कि बाजार में कंडोम की मांग तेजी से बढ़ी है।