सीबीएसई को मिले तीन नए रीजन

-उत्तर प्रदेश में होंगे अब दो रीजन
-2013 के बाद किया बड़ा बदलाव

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने काम में सुधार करने के लिए तीन नए रीजन का गठन किया है। बोर्ड सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब एक के बजाय अब दो रीजन हो गए हैं। इस फैसले से देहरादून, पंचकुला और दिल्ली रीजन का दायरा कम किया गया है। सीबीएसई के अभी फिलहाल कुल दस रीजन थे। 2013 में सीबीएसई ने इलाहाबाद रीजन से अलग करके देहरादून रीजन की स्थापना की थी। 2013 के बाद सीबीएसई ने कोई बदलाव नहीं किया था।
देहरादून रीजन में पूरे उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के 21 जिले शामिल किए गए थे। इनमें से कुछ जिले बाद में इलाहाबाद में वापस कर दिए थे। वर्तमान में देहरादून रीजन में उत्तराखंड के अलावा यूपी के 15 जिले शामिल थे। इनमें से अब सात जिले नोएडा रीजन में शामिल कर दिए गए हैं। इसी प्रकार, पंचकुला रीजन से अलग करते हुए पंजाब, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ को अलग कर दिया गया है। दिल्ली में दिल्ली के ही कई क्षेत्रों को दिल्ली वेस्ट रीजन में जोड़ा गया है। अजमेर, इलाहाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, गुवाहाटी, पंचकुला, पटना, तिरुवनंतपुरम।

रीजन के हनुसार पड़ने वाले क्षेत्रः
चंडीगढ़ : पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, चंडीगढ़।
दिल्ली पश्चिमी : पश्चिमी दिल्ली ए व बी, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली ए व बी, उत्तर पश्चिम दिल्ली ए व बी, उत्तरी दिल्ली।
नोएडा : मथुरा, बरेली, शाहजहांपुर, कासगंज, रामनगर, एटा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, पीलीभीत, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, शामली।

बदलाव के बाद क्षेत्र की स्थितिः
पंचकुला : हरियाणा व हिमाचल प्रदेश।
देहरादून : उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा यूपी के संभल, रामपुर, बदायूं, जेपी नगर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर।