हरियाणा में बीजेपी की करारी हार… बराला को अमित शाह की फटकार

-सुभाष बराला ने दिया हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

टीम एटूजेड/ नई दिल्ली
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की मनोहर सरकार खतरे में पड़ गई है। विधानसभा चुनाव की मतगणना से आए नतीजों के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभ्ज्ञाष बराला ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें खराब नतीजों के लिए फटकार लगाई है।
बीजेपी का ‘‘अबकी बार 75 पार’’ का नारा पूरी तरह से फेल हो गया है।
बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को संगठन में बड़ा पद देकर हरियाणा में जाटों को साधने की जिम्मेदारी सोंपी थी। लेकिन वह खुद टोहना सीट पर पिछड़ गए।
बराला ने हरियाणा में पार्टी के मुताबिक नतीजे नहीं आने के बाद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बराला ने यह कदम पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जोरदार फटकार लगाने के बाद उठाया है। बता दें कि हरियाणा में भाजपा ने ‘अबकी बार 75 पार’ का नारा दिया था। खबर लिखे जाने तक मतगणना के ताजा रूझानों में भाजपा 42 और कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही थी।
टोहाना सीट पर पिछड़े बरालाः
हरियाणा की सियासत के क्षेत्रीय क्षत्रप चैटाला परिवारा में विभाजन के बाद जन्म लेने वाली जननायक जनता पार्टी 10 सीटों पर आगे चल रही थी। टोहाना सीट पर बराला जननायक जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह बबली से 25 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे थे।
2014 में भाजपा को मिली 47 सीटः
भाजपा के मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट पर और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर आगे चल रहे हैं। हरियाणा में 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। तब कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत प्राप्त की थी। बाद में हरियाणा जनहित कांग्रेस के दो विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इनेलो ने 19 और बसपा व शिरोमणि अकाली दल ने एक-एक सीट हासिल की थी।