भाजपा ने किया आपात बंदियों का स्वागत

एमरजेंसी की याद में आयोजित किया कार्यक्रम

टीम एटूजैड/नई दिल्ली
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को याद किया। आपातकाल बन्दी स्मरण समिति द्वारा देश के लोकतंत्र पर हुये हमले के रूप में 25 जून 1975 को लगाये गये आपातकाल की याद में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो विजय कुमार मल्होत्रा ने संबोधित किया। आपतकाल के दौरान आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) के तहत कांग्रेस की सरकार के खिलाफ बोलने वाले सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। आपातकाल में भाषा एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को देश के लोगों से जबरदस्ती छीन लिया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश चन्द शर्मा ने की। इस अवसर पर संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री रविन्द्र गुप्ता एवं राजेश भाटिया, उपाध्यक्ष जय प्रकाश, राजीव बब्बर, पूर्व विधायक मेवाराम आर्य, आपातकाल बंदी डॉ. वेदव्यास महाजन सहित अन्य आपातकाल बंदियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता षामिल हुए।