केजरीवाल सरकार पर भाजपा का पलटवार

स्कूल की जमीन को बताया पार्किंग का हिस्सा

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की स्कूल पॉलिटिक्स पर भाजपा ने पलटवार किया है। रविवार को उत्तरी दिल्ली के महापौर आदेश गुप्ता और दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी सरकार को पार्किंग सुविधा विरोधी बताया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री आदेष गुप्ता ने दिल्ली विकास प्रधाकिरण द्वारा उत्तरी दिल्ली नगर निगम को ईदगाह पर अपनी 11,998 वर्ग मीटर स्थान के साथ ही 14,200 वर्ग मीटर भूमि आवंटित करने का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम अब वहां कुल 26,198 वर्ग मीटर स्थान पर 31,44 गाड़ियों को पार्क करने के लिए एक बहुमंजलीय कार पार्किंग विकसित करेगा जिससे निकटवर्ती घनी आबादी वाले क्षेत्र सदर पहाड़गंज के नागरिकों तथा व्यवसायिक प्रतिश्ठानों को वांछित पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
आदेश गुप्ता ने स्पश्ठ किया कि दिल्ली नगर निगम के पास वर्श 1912 से 11,998 वर्ग मीटर भूमि ईदगाह पर उपलब्ध है जिसपर पशु वधगृह चलाया जाता रहा है उसके अतिरिक्त उसके साथ ही 10,603 व 51,97 वर्ग मीटर क्षेत्र के दो टुकड़े डी.डी.ए. द्वारा 27-10-1975 को निगम को उपलब्ध करायें गये थे परंतु किन्हीं कारणवष डी.डी.ए. ने अपने पत्र दिनांक 24-08-2015 के द्वारा इन्हें वापस ले लिया था जिसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बहुमंजलीय कार पार्किंग विकसित करने के लिए प्रयास करते हुए निरंतर पत्र व्यवहार कर डी.डी.ए. से यह जमीन आवंटित करने के लिए अनुरोध किया था।
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर पिछले 4 वर्शो में पार्किंग विकसित करने के लिए एक भी कदम ना उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के 53 हजार करोड़ रू0 के बजट में कार पार्किंग की सुविधा विकसित करने के लिए कभी भी एक भी रूपया बजट में आवंटित नहीं किया गया उन्होंने बताया कि दिल्ली में लगभग 1 करोड़ वाहन पार्क करने की सुविधा होनी चाहिए किंतु दिल्ली की सरकार इस ओर पुर्णतया उदासीन है इसके साथ-साथ उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा ईदगाह पर एक बहुमंजलीय पार्किंग विकसित करने की परियोजना में भी राजनीतिक एवं धार्मिक भावनाओं को भड़काकर रोड़े अटकाने का प्रयास आम आदमी पार्टी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ईदगाह के स्थान पर लगभग 7-8 विद्यालय चल रहे है इसके बावजूद भी डी.डी.ए ने स्कूल के लिए 1600 वर्ग मीटर स्थान उपलब्ध करवाया है किंतु इसको भी मुद्द्ा बनाया जा रहा है ताकि सदर बाजार में व्यापारियों तथा नागरिकों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध न हो सकें। उन्होंने यह भी स्पश्ट किया कि डी.डी.ए. द्वारा यह निर्णय दिल्ली सरकार में बैठक करने के उपरांत लिया गया।
विजेन्द्र गुप्ता ने यह भी स्पश्ट किया कि डी.डी.ए ने जो स्थान स्कूल के लिए उपलब्ध कराया है वह पार्किंग के लिए निर्धारित है जिसमें से यह स्थान पहली बार किसी विद्यालय के लिए दिया गया है जिसका भूमि उपयोग डी.डी.ए के द्वारा षिक्षा में परिवर्तित किया जा रहा है।
महापौर श्री आदेष गुप्ता व विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार में काविज आम आदमी पार्टी के नेताओं से कहा कि वे चाहे नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने की ओर ध्यान न दें किंतु उत्तरी दिल्ली नगर निगम को नागरिकों के हित में जनउपयोगी सुविधांए जुटाने हेतु परियोजनाओं पर काम करने दें उनमें अड़ंगा न अटकाएं।