भाजपा पार्षद ने लगाया निगम आयुक्त पर भ्रष्टाचार का आरोप

-पीएम को पत्र लिखकर की भ्रष्ट अधिकारियों को हटाने की मांग
-लिखाः निगम आयुक्त वर्षा जोशी के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई
वर्षा जोशी, निगम आयुक्त

टीम एटूजैड/नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आयुक्त वर्षा जोशी और दूसरे वरिष्ठ निगम अधिकारियों के खिलाफ निगम पार्षदों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस पार्षद गुड्डी देवी ने निगम आयुक्त वर्षा जोशी के कार्यालय के बाहर कचरा डालकर अपनी नारजगी जताई थी। अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड संख्या 37 नांगलोई से भाजपा की निगम

पीएम को लिखा पत्र

पार्षद ज्योति राछौया ने निगू आयुक्त और दूसरे आला अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए आयुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें पद से हटाने की मांग की है। ज्योति रछोया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आयुक्त वर्षा जोशी एवं अधिकारियों पर मनमानी करने, अमानवीय व्यवहार एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया । निगम पार्षद ने पत्र में लिखा है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आयुक्त वर्षा जोशी ने दिसंबर 2018 में अपना कार्यभार संभाली है। पिछले लगभग 8 महीने से लगातार में आयुक्त कार्यालय के संपर्क में हूं परंतु मेरे वार्ड के किसी भी विकास कार्य पर कोई चर्चा नहीं करती है। जब मैं वार्ड की कोई समस्या को लेकर जाती हूं तो व्यस्तता का हवाला देकर मुझे बैरंग वापस भेज देती हैं। इस बात की शिकायत कई बार हमने निगम के कुछ नेताओं व अधिकारियों को की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर होने के कारण अधिकारी विकास कार्य करने की वजाय सभी कार्यों में भ्रष्टाचार करते हैं।
पीएम से की निगम आयुक्त पर कानूनी कार्रवाई की मांगः
उत्तरी दिल्ली के वार्ड संख्या 37एन से निगम पार्षद ज्योति रछौया ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि जिस तरह से आपने केंद्र की सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त किया है। उसी प्रकार से दिल्ली नगर निगम को भी भ्रष्टाचार मुक्त करने की जरूरत है। निगम आयुक्त वर्षा जोशी के ऊपर कानूनी कार्यवाई करते हुए उन्हें पद से हटाया जाए। उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के ऊपर भी कानूनी कार्रवाई करवाने की कृपा करें, ताकि आपके द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीबों एवं पिछड़े इलाकों के लोगों को मिल सके।