अग्नेश सूर्य बने दिल्ली महिला अंडर 15 टीम के कोच

-क्रिकेट खेल के बड़े अनुभवी हैं अग्नेश

विजय कुमार/ नई दिल्ली 01 अक्टूबर।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले अग्नेश सूर्य को डीडीसीए ने बीसीसीआई अंडर 15 महिला ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का कोच नियुक्त किया है।
अग्नेश ने अपनी इस नियुक्ति पर डीडीसीए के समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका पूरा प्रयास है रहेगा की टीम को वह बेहतर स्थान तक पहुंच सके। अग्नेश बीसीसीआई लेवल 1 के कोच है। यही नहीं वह हाई परफॉर्मेंस कमेटी के भी सदस्य हैं।
सूर्य पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वासिम अकरम द्वारा दिल्ली में लगाए गए कोचिंग कैंप के भी सदस्य रहे हैं। उसी दौरान अकरम ने अग्नेश की बल्लेबाजी को देखते हुए कहा था कि इस लड़के को मौका दिया जाना चाहिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम की तरफ से । मगर चयनकर्ताओं ने उन्हें भुला दिया। पर देर आए, दुरुस्त आए। डी डी सी ए ने उसके क्रिकेट लंबे अनुभव को देखते हुए कोच की भूमिका प्रदान की है।