‘आप’ निकले दिल्ली की तबाही के जिम्मेदार!

-आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन पर आरोप
-ताहिर की बिल्डिंग से फेंके गए पेट्रोल बम, पत्थर

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्ली
जैसी की आशंका थी, सियासत ही दिल्ली को जलाने की जिम्मेदार निकली। आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है। आम आदमी पार्टी ही उत्तर पूर्वी दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने की जिम्मेदार निकली। मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के नहरू विहार वार्ड से आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन पर दंगा भड़काने, दंगों में साथ देने और दंगाईयों को मदद करने के आरोप लगे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह साबित हो गया है कि आप पार्षद ताहिर हुसैन खुद दंगा कर लोगों के जान-माल का नुकसान करने में शामिल रहे।
बता दें कि इस हिंसा में गुरूवार तक करीब 3 दर्जन लोगों की हत्या होने की बात सामने आई है। दर्जनों लोग अपने घरों से गायब बताए जा रहे हैं, जिनके बारे में कोई सूचना नहीं है। गायब लोगों के परिजन अपनों को इधर से उधर ढूंढने में जुटे हैं। इसके साथ ही 250 से ज्यादा लोगों के घायल होने और इनमें से भी करीब तीन दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में एक आईबी कर्मी और एक दिल्ली पुलिस का जवान शामिल है। घायलों में एक डीसीपी और एक एसीपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। 27 फरवरी तक दिल्ली पुलिस ने 18 एफआईआर दर्ज करते हुए 106 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
बता दें कि भजनपुरा चौक से कुछ ही दूरी पर स्थित चांदबाग इलाके में चांदबाग पुलिया के पास नेहरू विहार इलाके में आप पार्षद ताहिर हुसैन का मकान है। यह मकान बहुत बड़े प्लॉट पर है और आस पास के मकानों से काफी ऊंचा है। इसी मकान की छत से कई दिन तक दंगाईयों ने पूरे इलाके में आतंक मचाए रखा। सैकड़ों की संख्या में दंगाई इसी मकान में इकट्ठे होकर दिन-रात आस-पास के इलाकों के मकानों पर पेट्रोल बम फेंक कर आग लगाते रहे। इलाके मकानों और लोगों के ऊपर पत्थरबाजी करते रहे।
जो वीडियो सामने आए हैं, उनके मुताबिक ताहिर हुसैन अपने हाथ में लोहे की रॉड लिए दिखाई दे रहे हैं। वह बदमाशों और आतंकियों को दंगा फैलाने के लिए आदेश दे रहे हैं। ताहिर अपने घर में मौजूद आतंकियों को नीचे से पत्थर ऊपर पहुंचाने के लिए कह रहे हैं। उन्हीं के सामने दर्जनों आतंकी अपने मुंह पर नकाब बांधे पत्थर और पेट्रोल बम ऊपर ले जा रहे हैं।
चांदबाग इलाके में रहने वाले पीड़ितों ने कहा है कि ताहिर हुसैन के घर से सैकड़ों की संख्या में आतंकी निकलते थे और आस-पास के इलाकों में दंगा फैलाकर वापस उसी घर में घुस जाते थे। इन्हीं दंगाईयों ने आस-पास के मकानों से लोगों को निकाल कर पीटा, बहुत से लोगों को घरों के बाहर से उठाकर ले गए और उनकी हत्या कर दी। आस-पास के पूरे इलाके के घरों को आग लगाकर फूंक दिया।
अवैध धंधेबाज है ताहिर!
पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि ताहिर हुसैन इलाके में होने वाले कई अवैध धंधों में शामिल है। आम आदमी पार्टी के नेताओं के इशारों पर ही ताहिर ने पूरे करावल नगर और मुस्तफाबाद इलाके को आग के हवाले कर दिया। ताहिर 2017 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर नेहरू विहार से निगम पार्षद बना था। उसके बाद से उसके हौसले और ज्यादा बढ़ गए हैं। इलाके में उसने अवैध रूप से कई इमारतें कई मंजिल की ऊंचाई तक बढ़ा दी हैं।
बताई 18 करोड़ संपत्ति
ताहिर हुसैन ने निगम पार्षद का चुनाव लड़ते समय अपनी संपत्ति 18 करोड़ रूपये घोषित की थी। लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि उसकी अवैध कमाई इससे कई गुना ज्यादा है। ताहिर के पास दंगाईयों की लंबी-चौड़ी फौज बताई जा रही है। वह इन्हीं लोगों से अवैध धंधे कराता है और इन्हीं के जरिए अपनी संपत्ति बढ़ाने में जुटा है। ताहिर महज 8 वीं पास है।
खुद को बताया बेगुनाह
ताहिर के दंगों में शामिल होने के वीडियो सामने आने के बाद उसने खुद को बेकसूर बताया है। उसने इसके लिए खुद अपनी ओर से एक वीडियो जारी किया है। हालांकि इस वीडियो में भी ताहिर उसी लाल रंग के स्वेटर में नजर आ रहा है, जिसे पहनकर वह दंगा फैलाने और लोगों की हत्या करने में के लिए आतंकियों को आतंक फैलाने के लिए समझा रहा है। ताहिर ने अपने हाथ में लोहे की रॉड पकड़ रखी है और उसी के सामने उसके आतंकी विस्फोटक सामग्री लेकर उसकी बिल्डिंग की छत पर इकट्ठे हो रहे हैं।