दिल्ली में सोमवार 16 नवंबर को रहेगा छठ पूजा अवकाश

-दिल्ली सरकार नेकी घोषणाः छठ पूजा के लिए बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 10 नवंबर।
राजधानी दिल्ली में सोमवार 16 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के मौके पर आने वाले सोमवार को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रखने की घोषणा की है।
दिल्ली सरकार की ओर से 9 नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार इस मौके पर दिल्ली सरकार के कार्यालयो सहित सभी सरकारी/ सार्वजनिक उपक्रम एवं स्वात्त निकायों के कार्यालय प्रतिहार षष्ठी अथवा सूर्य षष्ठी के उपलक्ष्य में पूरी तरह से बंद रहेंगे।