-आशा है कि दिल्ली भाजपा की नई टीम दिल्ली में संगठन को मजबूत करेगी और केन्द्र एवं दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक लेकर जाने का माध्यम बनेगीः हर्ष मल्होत्रा
एसएस ब्यूरो/नई दिल्ली 20 जुलाई।
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मलहोत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अनुमति और राष्ट्रीय नेतृत्व से सलाह मशविरे के साथ दिल्ली की नई टीम की घोषणा की गई है। नई टीम में संगठनात्मक कार्य-अनुभव को वरियता देने के साथ ही क्षेत्रीय एवं जातीय समीकरणों को पूरी तरजीह दी गई है।
हर्ष मलहोत्रा ने कहा कि मैं आशा करता हूं की दिल्ली भाजपा की यह टीम दिल्ली में संगठन को मजबूत करेगी और केन्द्र एवं दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक लेकर जाने का माध्यम बनेगी। सोमवार को घोषित 38 पदाधिकारियों में से 19 पिछली कार्यकारिणी की टीम में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत थे।


नई टीम में 3 महामंत्री विष्णु मित्तल (वैश्य), योगिता सिंह (क्षत्रिय) एवं मोहनलाल गिहारा (अनुसूचित समाज) से सम्मिलित किए गये हैं। सतीश गर्ग (वैश्य) को फिर से कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष बनाया गया है।


10 उपाध्यक्षों में राजेश भाटिया (पंजाबी), सुनील यादव (ओ.बी.सी. यादव), ऋचा पांडेय मिश्रा (पूर्वांचल ब्राहमण), कौशल मिश्रा (पूर्वांचल ब्रहमण), सारिका जैन (जैन समाज), विनोद बछेती (ब्रह्मण उत्तराखंड), विक्रम बिधूड़ी (ओ.बी.सी. गुर्जर), रंजीत कश्यप (अनुसूचित समाज), सोना कुमारी (अनुसूचित समाज) एवं विजय सोलंकी (ओ.बी.सी. जाट) के नाम शामिल हैं।


नौ मंत्रियों में गौरव खारी (ओ.बी.सी. गुर्जर), नरेश वशिष्ठ (ब्राहमण), रोहित चहल (ओ.बी.सी. गुर्जर), मनोज कुमार जाटव (अनुसूचित समाज), अभिषेक टंडन (पंजाबी), कृष्ण देव सिंह (पूर्वांचल राजपूत), राज गौतम (अनुसूचित समाज), प्रवीणा शर्मा (ब्राहमण) एवं गुरमीत सिंह सूरा (सिख) के नामों को नई टीम में जगह दी गई है।


मीडिया प्रमुख – प्रवीण शंकर कपूर (खत्री), मुख्य प्रवक्ता – डा. अनिल गुप्ता (वैश्य), मीडिया रिलेशन प्रमुख -शुभेन्दू शेखर अवस्थी (बा्रहमण), सोशल मीडिया प्रमुख – रोहित उपाध्याय (पूर्वांचल ब्रह्मण), आई.टी. प्रमुख – पुनीत अग्रवाल (वैश्य), कार्यालय मंत्री – कैलाश जैन (जैन समाज), सह कार्यालय मंत्री -अमित गुप्ता (वैश्य), युवा मोर्चा अध्यक्ष -रजत चैधरी (ओ.बी.सी. गुर्जर),


महिला मोर्चा – श्रीमती अर्चना गुप्ता (वैश्य), ओ.बी.सी. मोर्चा – संतोष पाल (पाल), अनुसूचित जाति मोर्चा – लाजपत राय (रैगड़), अनुसूचित जन जाति – श्री सी.एल. मीणा (मीणा), पूर्वांचल मोर्चा – श्री संतोष ओझा (ब्राहमण), किसान मोर्चा -देवेन्द्र सोलंकी (ओ.बी.सी. जाट) और अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष दोबारा से अनीस अब्बासी को बनाया गया है।


