-युवा पीढ़ी को फेडरेशन से जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकताः प्रोफेसर सुमन
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली 5 जुलाई।
डॉ .भीमराव अंबेडकर फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस की रविवार को सेक्टर 16 रोहिणी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक में लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने और संगठन के कार्यों में उदासीनता बरतने के कारण आम सभा ने सर्वसम्मति से संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. करतार सिंह हटा दिया। इसके साथ ही सर्वसमति से प्रोफेसर हंसराज सुमन को अंबेडकर फेडरेशन का नया अध्यक्ष चुन लिया है।
इस मौके पर प्रोफेसर हंसराज सुमन ने कहा कि फेडरेशन सामाजिक न्याय, समता, समानता, बंधुत्व और बाबा साहेब के विचारों को जमीन पर उतरने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने जल्द ही फेडरेशन का बैंक खाता खुलवाने, सदस्यता अभियान को तेज गति प्रदान करने पर जोर देते हुए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि संगठन में युवाओं को जोड़ना, युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की योजनाओं को लागू कराना तथा जो बच्चे शिक्षा से वंचित है या ड्रॉपआउट हो गए हैं उनकी आर्थिक मदद करना तथा उनके लिए लाइब्रेरी एवं स्किल डेवलपमेंट के कार्य करना । बैठक में डॉ बलवान सिंह बिबयान, बिजेंद्र सिंह बौद्ध, आनन्द कुमार, सत्यनारायण अहलावत, करतार सिंह बज्जर, धारा सिंह, डॉ. श्रीनिवास प्रधान, सुरेश चंद्रा, डॉ. योगेंद्र कुमार, प्रदीप आर्यन, डॉ. फौजी इंडिया, राम कुमार पातलान आदि उपस्थित रहे ।


