कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में प्रोबेशनरी अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

-रूटसेट संस्थान हाजीपुर के तत्वावधान में किया गया आयोजन

एसएस ब्यूरो/ हाजीपुर, वैशाली।
कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में मंगलवार को कैनरा बैंक के प्रोबेशनरी अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम का आयोजन वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास, कृषि आधारित आजीविका, रोजगार एवं वित्तीय समावेशन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां उपलब्ध कराना था, ताकि बैंक अधिकारी ग्रामीण परिवेश एवं किसानों की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
इस दौरान डॉ. जोना देखो (वैज्ञानिक-उद्यान) एवं कुमारी नम्रता (कृषि अभियंता) ने अधिकारियों को कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न प्रशिक्षण इकाइयों का भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने केंद्र में संचालित तकनीकी एवं व्यावहारिक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। मौके पर केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर अविनाश पांडे एवं सीनियर फैकल्टी अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
(संवाददाता-राजेंद्र कुमार)