-प्राप्त हुए 39 आवेदन, 5 का मौके पर निपटारा
एसएस ब्यूरो/ राजापाकर, वैशाली।
वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह के दिशानिर्देशन में राजेपुर बेरई स्थित पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया कुणाल कुमार, वीडिओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, अंचलाधिकारी निशा यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार उपस्थित हुए। शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि यह सहयोग शिविर प्रत्येक माह के पहला और तीसरा मंगलवार को पंचायत स्तर पर लगाया जाएगा। इस दौरान अगले माह में 2 जून को रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत एवं मीरपुर पतांढ पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचना है, जैसे राशन, पेंशन, जमीन विवाद, जाति व आय प्रमाण पत्र, बिजली, पानी एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्राप्त होने वाले आवेदनों को 30 दिनों के भीतर उनकी समस्याओं को हल किया जाएगा। शिविर में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें पांच आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
शविर में पांच लोगों को जॉब कार्ड, आठ लोगों को स्वास्थ्य कार्ड एवं दो लोगों को कन्या उत्थान योजना का लाभ दिया गया। इस मौके पर सरपंच सतीश कुमार सिंह, आरओ जूली कुमारी, एएसआई विनोद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, बीसीओ अनामिका कुमारी, बीसीएम रामराज सिंह, सीडीपीओ मंजू कुमारी, विकास मित्र दिलीप कुमार, एएनएम रानी कुमारी, आशा उषा कुमारी, जेई अनामिका कुमारी, बीपीएम राजकुमार साह, किसान सलाहकार रंजीत राम, कनिय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


